
New Delhi, 9 अगस्त . India की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत दिल्ली भाजपा ने Sunday को राजधानी के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान New Delhi की सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की.
सांसद बांसुरी स्वराज ने मालवीय नगर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और पंडित मालवीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर मालवीय नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा, ”आजादी के 80वें वर्ष में हम अपने शहीदों के स्मारकों की सफाई कर और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अपने राष्ट्रीय नायकों को नमन कर रहे हैं. इन्हीं शहीदों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर किए, ताकि हम आजादी हासिल कर सकें. आज का दिन हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सबसे पहले है.”
उन्होंने लोगों से विकसित India के निर्माण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा, ”आइए हम संकल्प लें कि हम ऐसा विकसित India बनाएंगे, जो हमारे शहीदों के सपनों को पूरा करे. हम उनके बलिदान को सर्वोच्च सम्मान के साथ नमन करते हैं.”
इस दौरान उनके साथ भाजपा के New Delhi जिला अध्यक्ष रवींद्र चौधरी, पार्षद लीना कुमार, जिला महामंत्री सत्येंद्र कुमार, मोनिका जुनेजा सहित अन्य नेता मौजूद रहे.
वहीं, ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय ने सीआर पार्क स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने की शपथ दिलाई.
उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा, ”9 अगस्त, India छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक पर सेवा कार्य करना मेरे लिए सम्मान की बात है.”
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक स्थित शहीद महेश चंद शर्मा स्मारक पर विधायक अजय महावर ने दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष रंजीत कश्यप और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया. इसके बाद उन्होंने शहीद महेश चंद शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.
महावर ने कहा, ”स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान शहीदों के स्मारकों पर जाना हमारे मन को गर्व से भर देता है.”
उन्होंने कहा, ”देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के स्मारकों की सफाई कर हमने उनके प्रति अपने कर्तव्य का छोटा सा निर्वहन किया है.”
मौजपुर चौक स्थित शहीद मेजर आशाराम त्यागी स्मारक पर दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विनोद बचेटी, विधायक जितेंद्र महाजन, नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया.
इसके बाद सभी नेताओं ने शहीद मेजर त्यागी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा, ”अपने शहीदों को याद करना और उनके स्मारकों की सेवा करना हर राष्ट्रभक्त भारतीय का कर्तव्य है.”
इसी तरह नजफगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष राजेश भाटिया और किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी ने स्वच्छता अभियान चलाया और बाद में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
–
एएमटी/पीएम