
New Delhi, 4 दिसंबर . रूसी President व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए India पहुंचने वाले हैं. यूक्रेन के साथ युद्ध होने के बाद उनका यह पहला India दौरा है. दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है.
India Government के सूत्र के अनुसार, रूसी President व्लादिमीर पुतिन का यह दौरा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में बहुत मददगार होगा. President पुतिन के साथ बिजनेसमैन का एक बड़ा ग्रुप भी India आ रहा है. India को रूस के साथ व्यापार को बेहतर बनाने की उम्मीद है.
रूस के साथ भारतीय एक्सपोर्ट बढ़ने की भी संभावना है, जिनमें फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स और मरीन प्रोडक्ट्स शामिल हैं. भारतीय बिजनेस और प्रोडक्ट्स को एक बड़ा बाजार मिलेगा, जिससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे और हमारे किसानों की भलाई भी होगी.
India और रूस के बीच शिपिंग, हेल्थकेयर, फर्टिलाइजर, और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई समझौते और एमओयू होने की उम्मीद है. साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों, गतिशीलता साझेदारी, संस्कृति, और वैज्ञानिक सहयोग में भी ज्यादा सहयोग देखने को मिलेगा.
बता दें कि रूसी President पुतिन के आगमन को लेकर दिल्ली में तैयारी पूरी कर ली गई है. पुतिन का 30 घंटे का ये India दौरा बेहद खास माना जा रहा है. उनके लिए सख्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.
पुतिन इस दौरे पर Prime Minister Narendra Modi के साथ 23वीं वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय समिट में भी शामिल होंगे. पुतिन का यह दौरा 4 दिसंबर की शाम से 5 दिसंबर की देर रात तक चलेगा. पीएम मोदी New Delhi में President पुतिन का स्वागत करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे उनके आगमन पर एक प्राइवेट डिनर का भी आयोजन किया जाएगा.
वहीं, पीएम मोदी और पुतिन के बीच 5 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 5 दिसंबर को President पुतिन को गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा. फिर वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे हैदराबाद में 23वीं वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय समिट शुरू होगी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, स्पेस और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र को लेकर चर्चा होगी. बाद में दोनों पक्षों की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा.
–
डीकेपी/