पंजाब पुलिस का नशा रोधी अभियान: मोगा में कासो ऑपरेशन, 53 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

मोगा, 20 दिसंबर . पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त अभियान तेजी से जारी है. Chief Minister भगवंत मान के निर्देश और डीजीपी गौरव यादव के मार्गदर्शन में पंजाब Police लगातार ‘युद्ध नशा के विरुद्ध’ मुहिम चला रही है. इसी कड़ी में मोगा शहर की सादावाली बस्ती में एक बड़ा कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया. इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय ने किया, जबकि एसपी/डीएसपी और डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में अंजाम दिया गया.

इस अभियान में अब तक सादावाली बस्ती में 40 First Information Report दर्ज की जा चुकी हैं और 53 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. आज के ऑपरेशन में 5 नई First Information Report दर्ज करने की तैयारी है और 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि हेरोइन की भी बरामदगी होने की संभावना है और बैकवर्ड‑फॉरवर्ड लिंक की जांच जारी है.

इस ऑपरेशन के दौरान जिले की चारों सब‑डिवीजनों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसमें 8 गजेटेड अधिकारियों समेत करीब 300 Policeकर्मियों ने हिस्सा लिया.

गौरतलब है कि पंजाब Police ने अब तक की कार्रवाई में बड़ा असर दिखाया है. 1 मार्च 2025 से अब तक कुल 1180 First Information Report दर्ज की गई हैं, जिनमें से 63 कमर्शियल क्वांटिटी से जुड़ी हैं. इस दौरान 163 बड़े नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए, 39 किलो से अधिक हेरोइन, 29 किलो अफीम और 12.80 लाख नशीली गोलियां बरामद हुईं. इसके अलावा 16 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी जब्त की गई और 8 तस्करों की करीब 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज की गई.

Police ने ‘सेफ पंजाब’ टिपलाइन 97791‑00200 पर लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर अब तक 21 First Information Report दर्ज की हैं. नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार, रैलियां और कम्युनिटी प्रोग्राम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं.

Police प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह मुहिम अब भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी. पंजाब Police का संदेश है कि नशा खत्म करना और समाज को सुरक्षित बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी.

पीआईएम/डीएससी

Leave a Comment