
चंडीगढ़, 10 अगस्त . पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने Monday को बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट Police ने सात लोगों को गिरफ्तार करके सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. Police ने उनके पास से 10 पिस्तौल, 1.054 किलोग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ भुल्लर (28), हुसनप्रीत सिंह (21), अहमद राजा (21), जगसीर सिंह उर्फ बॉबी (26), नवदीप सिंह (20), अनमोलदीप सिंह (19) और मंजिंदर सिंह उर्फ मांगा (37) के तौर पर हुई है.
बरामद पिस्तौल में एक .30 बोर जिगना (तुर्की में बनी), एक 9एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया में बनी), एक 9एमएम पीएक्स5, दो .30 बोर (चीन में बनी), दो .30 बोर स्टार मार्क, एक .30 बोर, एक ग्लॉक 9एमएम और एक .30 बोर पीएक्स3 शामिल हैं, साथ ही पांच कारतूस भी मिले हैं.
डीजीपी यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से अवैध हथियारों और हेरोइन की सप्लाई में मदद कर रहे थे.
Police कमिश्नर (अमृतसर) हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर Police टीमों ने सबसे पहले कुलदीप और हुसनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए. उन्होंने कहा कि पूछताछ और आगे की जांच के दौरान, गिरफ्तार आरोपियों ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अपने साथियों के बारे में जानकारी दी. उनकी जानकारी के आधार पर Police टीमों ने अहमद राजा और जगसीर को गिरफ्तार किया और उनके पास से पांच और अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए.
उन्होंने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते विरोधी गैंग के सदस्य को निशाना बनाने के लिए किया जाना था. उन्होंने आगे बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी अहमद राजा पहले भी हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.
एक और ऑपरेशन की जानकारी देते हुए Police कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले आरोपी नवदीप सिंह और अनमोलदीप सिंह को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.054 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.
आगे की जांच और लगातार पूछताछ के दौरान, Police ने तीन आधुनिक पिस्तौल और सीमा पार उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ड्रोन बरामद किया. उन्होंने बताया कि एक और आरोपी मंजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया.
–
एससीएच