पंजाब : पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 18 मई . पंजाब की अमृतसर Police ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. Police ने इस गिरोह में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई है.

वहीं, आरोपी से Police की पूछताछ जारी है और उससे इस मामले के संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी जुटाने का सिलसिला जारी है, ताकि इस बात पर विचार किया जाए कि आगे क्या कदम उठाना है. Police ने इस कार्रवाई के बारे में social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है.

Police के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे किसी हैंडलर के इशारे पर India में यह सबकुछ कर रहा था. आरोपी उस हैंडलर के इशारे पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में संलिप्त था. इसके लिए तस्कर पंजाब के कुछ ऐसे युवाओं की तलाश सें जुटा हुआ था, जो उसकी मदद करें.

Police के संज्ञान में यह मामला तब आया, जब इसकी शिकायत दर्ज की गई. Police अब इस मामले की जांच में जुट चुकी है. अब Police का पूरा मकसद ड्रग्स और हथियार तस्करी के नेटवर्क को खत्म करना है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Police की ओर से इस नेटवर्क में संलिप्त सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कवायद शुरू हो चुकी है. Police का स्पष्ट कहना है कि इस तरह के नेटवर्क में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वहीं, Police ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हम नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रहे हैं. हम इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

इससे पहले भी पंजाब Police की ओर से इस तरह के कई गिरोह का भंडाफोड़ किया जा चुका है, जो इस तरह के नेटवर्क में शामिल होकर राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का काम कर रहे हैं.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment