पंजाब: पुलिस ने हैंड ग्रेनेड मामले में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी

गुरदासपुर, 17 मई . पंजाब की गुरदासपुर Police ने हैंड ग्रेनेड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है और उनसे मामले के संदर्भ में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. Police ने इस कार्रवाई के बारे में अपने social media एक्स हैंडल पर जानकारी दी है.

Police के मुताबिक, गुरदासपुर स्थिति गीता कॉलोनी के पास अप्रैल में एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था. इसके बाद Police को इसकी जानकारी दी गई है. Police ने इस मामले में यूएपीए और विस्फोटक पदार्थों से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. Police ने उस जगह की पूरी पड़ताल की, जहां से यह हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था. वहां पर क्या कुछ गतिविधियां हुई थीं, उसके बारे में भी Police ने पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की, ताकि किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जा सके. अंत में Police हैंड ग्रेनेड प्रकरण में संलिप्त तीनों आरोपियों को पहचान कर सलाखों के पीछे भेज दिया.

इतना ही नहीं, Police ने इन तीनों आरोपियों में से एक आरोपी के घर से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया. इसके बाद से Police को इस मामले में कई अन्य पहलू भी नजर आ रहे हैं, जिसकी जांच जारी है.

Police के मुताबिक, इस मामले में शामिल सभी आरोपी विदेश में बैठे किसी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे. जैसे-जैसे वह हैंडलर आरोपियों को निर्देश दे रहा था, वैसे-वैसे यह सभी आरोपी काम कर रहे थे. Police अब उस विदेशी हैंडलर के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में जुट चुकी है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य परतें भी खुल सके.

साथ ही, Police ने स्थानीय स्तर पर भी जांच का सिलसिला तेज कर दिया है, ताकि इससे जुड़े नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा सके. Police का कहना है कि हम सभी पंजाब की शांति व्यवस्था के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. हम इसमें किसी भी प्रकार का कमी नहीं आने देंगे.

एसएचके/एएस

Leave a Comment