
चंडीगढ़, 11 दिसंबर . पंजाब Police ने एक बड़ी खुफिया-आधारित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय एक क्रॉस-बॉर्डर हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अमृतसर ग्रामीण Police ने आकाशदीप सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों की तस्करी और सप्लाई में शामिल था.
गिरफ्तारी के दौरान Police ने आरोपी के पास से विदेशी हथियारों और कारतूसों का बड़ा जखीरा बरामद किया. आकाशदीप के पास से 1 स्टार-मार्क्ड पिस्टल (.30 बोर), 1 पिस्टल (.30 बोर), 1 पीएक्स5 पिस्टल (.30 बोर), 1 ग्लॉक जेन-19 पिस्टल (9 एमएम), 6 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी के Pakistan-आधारित तस्करों से सक्रिय संपर्क थे, जो पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई कर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे थे.
डीजीपी गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक बड़े इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में, अमृतसर ग्रामीण Police ने एक सीमा पार हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. अमृतसर ग्रामीण Police ने अवैध हथियारों के सर्कुलेशन में शामिल आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से कई विदेशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया. शुरुआती जांच से पता चला है कि #Pakistan-आधारित तस्करों के साथ सक्रिय संबंध हैं जो राज्य में अशांति फैलाने के लिए हथियार भेजने की कोशिश कर रहे थे. पूरे नेटवर्क की पहचान करने और उसे खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है.”
डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब Police संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई में दृढ़ है और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसके अलावा, Thursday को ही एक अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बटाला Police ने संगठित अपराध से जुड़े दो वांछित आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में अमृत दलम गिरोह का एक सहयोगी भी शामिल है.
उन्होंने बताया कि Police टीम ने दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये आरोपी बटाला के मुल्लेांवाला हत्याकांड में वांछित थे, जिसमें पीड़ित कुलवंत सिंह की हत्या हुई थी. कुलवंत सिंह, गुर्जिंदर सिंह राजा भुट्टर के पिता थे, जो डोनी बल का करीबी सहयोगी माना जाता है. Police के अनुसार, यह संयुक्त कार्रवाई पंजाब Police की संगठित अपराध को जड़ से समाप्त करने की निरंतर रणनीति का हिस्सा है.
डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब Police अपराधियों और अंतरराज्यीय गैंगों के खिलाफ अपने अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है ताकि राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
–
पीएसके