पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, कई प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi, 17 दिसंबर . पंजाब के Governor एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने Wednesday को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की. Governor और केंद्रीय मंत्रियों के बीच यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई.

मुलाकात के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. चर्चा के प्रमुख बिंदु में अवसंरचना विकास, शहरी नियोजन, सड़क संपर्क, जनकल्याणकारी पहल और केंद्र Government, राज्य Government और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच समन्वित प्रयासों से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे.

Governor कटारिया ने सतत विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा जारी और प्रस्तावित परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम लाभ मिलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी.

पंजाब और चंडीगढ़ के समग्र विकास के लिए केंद्र Government के साथ सहयोग को मजबूत करने की दिशा में ये मुलाकातें काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.

इस अवसर पर Union Minister रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने संसद भवन में पंजाब के Governor का स्वागत किया.

Union Minister मनोहर लाल ने इस मुलाकात को लेकर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब के Governor एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से आज New Delhi स्थित आवास पर आत्मीयतापूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई.”

पीएसके

Leave a Comment