पंजाब सरकार दे ‘आप नेताओं’ को सुरक्षा, जनता उनके कामकाज से संतुष्ट न होने से नाराज: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 26 अप्रैल . पंजाब में सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पंजाब Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government को सुरक्षा हटाने के बजाय अपनी ही पार्टी के नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जनता में उनके प्रति नाराजगी बढ़ रही है.

शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी से बातचीत में आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी जिस विचारधारा के साथ राजनीति में आए थे, उससे भटक गए हैं. उनके मुताबिक, जो लोग यह सोचकर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. यही वजह है कि कुछ नेताओं और सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का रुख किया है.

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं की सुरक्षा वापस ली जा रही है, जो Political दुर्भावना को दर्शाता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपनी सुरक्षा खुद बढ़ानी चाहिए, क्योंकि जनता उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं है.

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया था. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को यह एहसास हो चुका है कि ममता बनर्जी की Government अब ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है और राज्य में Political बदलाव तय है.

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा रिकॉर्ड बहुमत के साथ Government बनाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को यह चिंता सता रही है कि यदि सीएम ममता बनर्जी की Political स्थिति कमजोर होती है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की राजनीति में उनकी जगह लेने की कोशिश कर सकती हैं. हालांकि, शाहनवाज ने यह भी स्वीकार किया कि राहुल गांधी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर जो बात कही है, वह कहीं न कहीं जमीनी हकीकत को दर्शाती है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment