
New Delhi, 28 जुलाई . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने पेपर लीक को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. Tuesday को सीएम मान ने स्पष्ट कहा कि राज्य में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि केवल चीटिंग के मामले सामने आए थे, जिनमें तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां भी की गई हैं.
शिक्षा मंत्री के बचाव Chief Minister ने कहा कि Government मामले को दबाने की कोशिश नहीं कर रही है. इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विपरीत दावा किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में पेपर लीक हो रहे हैं और Chief Minister इसे चीटिंग का मामला बता रहे हैं, जो सही नहीं है.
Tuesday को संसद परिसर के बाहर राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने अन्य सांसदों के साथ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. Government साढ़े चार साल से सत्ता में है और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. हमें नकल का एक मामला जरूर मिला. हाल ही में सुबह 11 बजे शुरू हुई फार्मेसी परीक्षा के दौरान हमें 11:15 बजे पता चला कि एक छात्र ब्लूटूथ- इनेबल्ड पेन का इस्तेमाल करके पेपर स्कैन कर रहा था और बाहर मौजूद किसी व्यक्ति से हेडफोन के जरिए जवाब ले रहा था. Police ने तुरंत 10 छात्रों और बाहर से काम कर रहे 11 सदस्यों वाले गिरोह को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया. परीक्षा ठीक से आयोजित की गई थी. पंजाब में युवाओं को नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जाती है. उन्होंने कहा कि पंजाब में बिना एक भी रुपया लिए 68,855 नौकरियां दी गई हैं. पंजाब में नौकरियां सिर्फ मेरिट के आधार पर मिलती हैं. पंजाब में धोखाधड़ी और ऐसी दूसरी बातें अब पुरानी हो चुकी हैं.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो शिक्षा मंत्री उस विभाग को नहीं संभालते. यह स्वास्थ्य मंत्री के विभाग के अंतर्गत आता है. हमारे स्वास्थ्य मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ था. यह केवल नकल का मामला था और उसे रोक दिया गया.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, लेकिन संसद परिसर में नारा लगाया जा रहा है. Gujarat में पेपर लीक हुआ है, उसके लिए कोई नारा नहीं है.
सांसद स्वाती मालीवाल ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान मेरे हिसाब से नशे में धुत Chief Minister हैं. इससे पहले ऐसा सीएम नहीं हुआ है. वे विधानसभा में नशे की लत में आते हैं, Lok Sabha में भी आते थे तो नशे की धुत में होते थे. फाइलें भी नशे की हालत में साइन करते हैं.
स्वाती मालीवाल ने कहा कि पंजाब में छह पेपर लीक हो चुके हैं और शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने अकाल तख्त की बेअदबी का मुद्दा भी उठाते हुए Chief Minister पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर तो सीजेपी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचते हैं, लेकिन जब बात अपने राज्य के शासन में हो रहे पेपर लीक के बारे में आती है तो चुप्पी साध लेते हैं.
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, “भगवंत मान कहेंगे कि उनकी Government के खिलाफ साजिश रची जा रही है, जबकि असल में वही साजिशों की बातें करते रहते हैं. उनका दावा है कि यह सिर्फ नकल का मामला था, पेपर लीक का नहीं. पिछले चार साल में छह परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं और इसके लिए भगवंत मान जिम्मेदार हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोग धीरे-धीरे ज्यादा जागरूक हुए हैं. पंजाब के युवा और छात्र भी अब इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वे भगवंत मान से माफी मांगने और संबंधित मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग कर रहे हैं.
–
डीकेएम/वीसी