
चंडीगढ़, 12 जुलाई . पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने Sunday को कहा कि Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) Government ने लगातार कर्ज लेकर राज्य को गहरे वित्तीय संकट में धकेल दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government की नीतियों ने समृद्ध पंजाब के सपने को कंगाल पंजाब में बदल दिया है.
ढिल्लों ने कहा कि राज्य Government के वित्त विभाग द्वारा 10 जुलाई को जारी अधिसूचना, जिसमें 1,000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने की बात कही गई है, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के मजबूत राजस्व वृद्धि के दावों की पोल खोलती है.
पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हरपाल सिंह चीमा अक्सर मीडिया और Governmentी बयानों में GST, वैट और आबकारी (एक्साइज) से होने वाली आय में बढ़ोतरी का दावा करते हैं, लेकिन Government द्वारा बार-बार कर्ज लेना कुछ और ही कहानी बयां करता है.
उन्होंने कहा कि कर्ज लेने का आंकड़ा ही पूरी सच्चाई बता देता है. उनके अनुसार, आप Government ने वर्ष 2022-23 में लगभग 24,000 करोड़ रुपए, 2023-24 में करीब 28,000 करोड़ रुपए और 2024-25 में 34,201 करोड़ रुपए का कर्ज लिया.
ढिल्लों ने कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान Government जनवरी तक 20,770 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज ले चुकी थी, जबकि पूरे वर्ष के लिए 49,900 करोड़ रुपए तक कर्ज लेने की योजना बनाई गई है. अब इसमें 1,000 करोड़ रुपए का एक और कर्ज जोड़ दिया गया है.
उन्होंने दावा किया कि पंजाब पर बकाया कर्ज वर्ष 2022 में लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपए था, जो बढ़कर करीब 4.17 लाख करोड़ रुपए हो गया है. अनुमान है कि वर्ष 2026-27 तक यह बढ़कर 4.48 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है.
ढिल्लों ने सवाल उठाया, ”अगर पिछले चार वर्षों में पंजाब की आय लगातार बढ़ रही है तो Government बार-बार नया कर्ज लेने के लिए बाजार का रुख क्यों कर रही है?”
उन्होंने कहा कि लगातार कर्ज लेने की नीति राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के बजाय आने वाली पीढ़ियों पर बोझ डाल रही है.
भाजपा नेता ने मांग की कि Chief Minister भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पंजाब की जनता के सामने राज्य की वास्तविक वित्तीय स्थिति रखें और कर्ज कम करने के लिए एक विश्वसनीय रोडमैप पेश करें, न कि बार-बार कर्ज लेने पर निर्भर रहें.
–
एएमटी/डीकेपी