पंजाब: बड़े ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 दिसंबर . पंजाब Police के काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विदेश में रहने वाले तस्करों से जुड़े एक ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इसके लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी Sunday को डायरेक्टर जनरल ऑफ Police (डीजीपी) गौरव यादव ने दी.

उनके पास से चार किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक .32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन और पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमृतसर के रोरीवाल के रहने वाले युवराज सिंह, अमृतसर के धौल कलां के रहने वाले वरिंदर सिंह, अमृतसर के सांगना के रहने वाले जगरूप सिंह और अमृतसर के Governmentिया एन्क्लेव के रहने वाले जुगराज सिंह के तौर पर हुई है.

Police ने उनकी काले रंग की मोटरसाइकिल और सफेद रंग की एक्टिवा भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वे कंसाइनमेंट पहुंचाने के लिए कर रहे थे.

डीजीपी यादव ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की Police टीमों को पक्के इनपुट मिले थे कि विदेश में बैठे हैंडलर लखविंदर सिंह उर्फ ​​बाबा लक्खा के साथियों युवराज और वरिंदर ने अजनाला सेक्टर से हेरोइन की एक खेप हासिल की है और उम्मीद है कि वे इसे अमृतसर में मोर्चा साहिब गुरुद्वारे के पास संदिग्ध जगरूप सिंह को देंगे.

उन्होंने कहा कि Police टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उनके पास से ड्रग की एक खेप और एक पिस्तौल बरामद करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

डीजीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान, आरोपी जगरूप सिंह ने खुलासा किया कि वह दया सिंह उर्फ ​​प्रीत सेखों के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो अभी मुक्तसर साहिब की सेंट्रल जेल में बंद है, और उसी ने उसे मोर्चा साहिब गुरुद्वारे के पास से हेरोइन की खेप लेने का निर्देश दिया था.

डीजीपी यादव ने कहा कि आगे की पूछताछ के दौरान, आरोपी युवराज और वरिंदर ने अपने एक और साथी के बारे में बताया, जिसकी पहचान जुगराज सिंह के तौर पर हुई, जिसे अमृतसर शहर से पकड़ा गया और उसके पास से 3.90 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई. उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment