
Mumbai , 4 मई . पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर में चार साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या का मामला अब सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि बड़ा Political मुद्दा भी बन गया है. विपक्षी दलों ने गृह विभाग संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है. विपक्ष का आरोप है कि Police की लापरवाही और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं. साथ ही इस मामले में एसआईटी जांच की मांग की है.
Maharashtra कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने Police की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि Police को आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी थी, लेकिन फिर भी यह जानकारी कोर्ट के सामने नहीं रखी गई.
उनका कहना है कि कोर्ट की फटकार के बाद ही Police ने रिमांड आवेदन में बदलाव किया. उन्होंने सवाल किया कि अगर Police इतनी लापरवाह है, तो पीड़िता को न्याय कैसे मिलेगा? क्या शोक संतप्त परिवार और जनता पर लाठीचार्ज करना ही उनकी एकमात्र उपलब्धि है?
वडेट्टीवार ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए, जिसकी अगुवाई एक महिला आईपीएस अधिकारी करे. उनका कहना है कि पुणे Police का रवैया असंवेदनशील रहा है और इससे लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है.
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद ने भी Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने Chief Minister और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फडणवीस चौबीसों घंटे राजनीति में ही डूबे रहते हैं, जिसके चलते गृह विभाग पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गया है.
राउत ने तंज कसते हुए कहा, “अगर ‘लड़की बहन’ को 1,500 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं, लेकिन बदले में उनकी बेटियों का शोषण होता है, तो क्या उन्हें चुप रहना चाहिए?”
Mumbai कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भी इस घटना को मानवता पर कलंक बताया. उनका कहना है कि राज्य में अब कानून का डर खत्म हो गया है और Police की जवाबदेही भी कमजोर हो चुकी है.
इसी बीच Maharashtra नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे ने भी गहरा दुख और गुस्सा जताया. उन्होंने कहा कि यह और भी दर्दनाक है कि बच्ची सिर्फ अपनी नानी के घर छुट्टियां मनाने आई थी, लेकिन उसके साथ इतनी भयानक घटना हो गई. एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी.
घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा देखने को मिला और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई, जब Police ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और पीड़ित परिवार पर लाठीचार्ज कर दिया, जो तत्काल न्याय की मांग कर रहे थे. इससे Government की असंवेदनशीलता के विपक्ष के दावों को और बल मिला.
इससे पहले, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की थी और इसे मानवता पर कलंक बताया था. उन्होंने Police को निर्देश दिया है कि केस को मजबूत तरीके से पेश किया जाए और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी और Government दोषी को फांसी की सजा दिलाने की कोशिश करेगी.
साथ ही, इलाके में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Police पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं. Government का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.
–
पीआईएम/वीसी