
नागपुर, 1 मई . Maharashtra में ‘राज्य स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है. इस बीच नागपुर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है. अलग विदर्भ राज्य की मांग करते हुए कई युवा नागपुर में सड़क पर उतरे और जबरदस्त हंगामा किया. हालांकि, Police ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
विदर्भ राज्य की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों ने Friday सुबह नागपुर के संविधान चौक पर हंगामा शुरू. काले झंडे लहराते हुए और काले गुब्बारे छोड़कर, उन्होंने ‘Maharashtra दिवस’ के विरोध में प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारी अचानक अलग-अलग दिशाओं से संविधान चौक पर जमा हो गए और अपने साथ लाए काले झंडे लहराने लगे. इसी बीच, कुछ कार्यकर्ताओं ने हवा में काले गुब्बारे छोड़ दिए. इस अचानक हुए प्रदर्शन के कारण Police को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि, बाद में Police ने उन्हें हिरासत में ले लिया और वाहनों में बिठाकर वहां से ले गई.
Maharashtra में अलग विदर्भ राज्य बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है. गौरतलब है कि एक लंबे आंदोलन के बाद आज के दिन ही 1960 में ‘बॉम्बे राज्य’ का विभाजन होकर नए Maharashtra का गठन हुआ था. ‘बॉम्बे राज्य’ से Maharashtra के अलावा Gujarat भी बना था. अलग Gujarat और Maharashtra की मांग को लेकर भाषाई आधार पर दोनों तरफ के लोगों ने आंदोलन शुरू किए थे. कुछ मामलों में आंदोलन हिंसा तक भी पहुंच गया.
अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों की बढ़ती गति को देखते हुए तत्कालीन Government ने बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम तैयार करने का निर्णय लिया था. संसद में विधेयक प्रस्तुत होने के बाद यह कानून बन गया. 1 मई, 1960 को यह कानून लागू हुआ और Gujarat व Maharashtra को बॉम्बे राज्य से अलग कर दिया गया. तब से, 1 मई को Gujarat और Maharashtra स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. हालांकि, विदर्भ क्षेत्र खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है.
–
डीसीएच/