
Bhopal , 30 मई . नीट पेपर लीक के विरोध में Saturday को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की Madhya Pradesh इकाई ने Bhopal में प्रदर्शन किया. जब प्रदर्शनकारी Chief Minister आवास की ओर बढ़ रहे थे तभी उन्हें Police ने रोक दिया और प्रदर्शन में शामिल पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था और उसी क्रम में कांग्रेस के बड़े नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से Chief Minister आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे. Police ने उन्हें रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया.
इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार समेत कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. स्थिति बिगड़ती देख Police ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाए. उसके बावजूद काफी देर तक कार्यकर्ता डटे रहे. इसके बाद Police ने पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया. Police उन्हें बस में बिठाकर रातीबड़ थाने ले गई.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि Police ने उन पर लाठीचार्ज भी किया और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया. Police के लाठीचार्ज में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार समेत कई अन्य घायल हो गए. घायलों को सिद्धांता अस्पताल ले जाया गया है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, सिलवानी विधायक एवं रायसेन जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, विदिशा जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए.
–
एसएनपी/वीसी