राजस्थान में जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा, सीएम भजन लाल शर्मा ने एनडब्ल्यू-48 पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

jaipur, 3 अप्रैल . Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य में जलमार्ग परिवहन का विकास Government की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित जवई-लूणी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू-48) परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

Chief Minister कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जलमार्ग-48 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और आईआईटी मद्रास को परियोजना की तकनीकी और वित्तीय व्यवहार्यता का विस्तृत अध्ययन करने के साथ-साथ संभावित माल ढुलाई के लिए पोत यातायात का तुलनात्मक विश्लेषण करने को कहा.

गौरतलब है कि Chief Minister के नेतृत्व में राज्य Government ने 27 अक्टूबर 2025 को आईडब्ल्यूएआई के साथ एनडब्ल्यू-48 के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे.

बैठक में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर के. मुरली ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की प्रगति पर प्रस्तुति दी. Chief Minister ने कहा कि जलमार्ग शुरू होने के बाद न केवल Rajasthan बल्कि पड़ोसी राज्यों के उद्योगों और व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा और माल परिवहन अधिक सुगम हो सकेगा.

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव बनेगी, व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देगी और लॉजिस्टिक्स लागत में भी उल्लेखनीय कमी लाएगी. साथ ही, एनडब्ल्यू-48 के संचालन से रण ऑफ कच्छ के रास्ते अरब सागर तक निर्बाध माल परिवहन संभव हो सकेगा.

Rajasthan और Gujarat से होकर गुजरने वाला यह जलमार्ग पेट्रोकेमिकल्स, खनिज, सीमेंट, रसायन और अन्य औद्योगिक उत्पादों के परिवहन में सहायक होगा.

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सीएमओ) अखिल अरोड़ा, आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष सुनील पालीवाल, प्रमुख सचिव (वित्त) वैभव गलरिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

डीएससी

Leave a Comment