
New Delhi, 10 अगस्त . संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सदन में गतिरोध किसी बिल को लेकर नहीं, बल्कि जवाबदेही को लेकर है. वहीं उन्होंने Jharkhand में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के काफिले पर हुए हमले पर भी प्रतिक्रिया दी.
से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “गतिरोध किसी बिल को लेकर नहीं है और न ही इस बात को लेकर है कि कौन सा बिल पेश किया जा रहा है. असली मुद्दा यह है कि देश के गृह मंत्री सदन में आकर सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं.
उन्होंने कहा, “जब देश के गृह मंत्री संसद आते हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी होती है — जब संसद का सत्र चल रहा हो — कि अगर कोई मुद्दा उठता है, जैसे दिल्ली में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, जहां लाठीचार्ज हुआ, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, तो वे सदन में आकर उसका जवाब दें, लेकिन वे जवाबदेही से बच रहे हैं. इसीलिए यह गतिरोध बना हुआ है.”
प्रियंका ने Government पर बिल पास करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “Government चाहती है कि चर्चा हो और हम भी चाहते हैं चर्चा हो, पर तीन-तीन, चार-चार मिनट की चर्चा के बाद ध्वनि मत के माध्यम से बिल पास हो रहे हैं, यह कहां तक सही है? गृहमंत्री और Prime Minister को लेकर जो गतिरोध बना बना हुआ है, मैं उम्मीद करती हूं वह खत्म होगा.”
Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वहां Government छात्रों से बात कर रही है, जो सकारात्मक कदम है.
उन्होंने कहा, “Jharkhand में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन एक बात जो यहां और वहां दोनों जगह साफ दिख रही है. वह यह है कि वहां की Government लगातार उनसे बातचीत कर रही है. Government उन्हें लगातार भरोसा दिला रही है और कह रही है, ‘जिन मांगों को पूरा किया जा सकता है, हम उन्हें जल्द से जल्द हल करेंगे. Chief Minister ने खुद कल भी इस बारे में बात की थी.”
उन्होंने कहा, “छात्रों और Government के बीच बातचीत चल रही है और हमें उम्मीद है कि कोई अप्रिय घटना नहीं होगी. Chief Minister ने खुद कहा कि ये लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं. ये हमारे देश के युवा हैं. उनकी बात सुनना और उनके दर्द को समझना हमारी जिम्मेदारी है. Governmentों को उनकी बातें सुननी पड़ेंगी.”
पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के काफिले पर पत्थर और कीचड़ फेंके जाने की घटना पर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह सब भाजपा द्वारा प्रायोजित था. अगर Police और सुरक्षा आपके हाथ में है, तो यह कैसे हो सकता है कि प्रदर्शनकारी गाड़ियों पर पत्थर फेंक सकें और नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकें?”
प्रियंका ने हाल की अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हमने देखा कि अभिषेक बनर्जी के साथ क्या हुआ जब वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे और हमने देखा कि महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके गए. क्या कोई इसे भूल सकता है?”
उन्होंने कहा कि अगर राज्य Government और Police चाहे तो ऐसे हमलों को रोका जा सकता है. “अगर Police और राज्य Government सच में ऐसे गतिरोध या विरोध प्रदर्शन को रोकना चाहती, तो उनके पास उन्हें रोकने का पूरा अधिकार और शक्ति है. वहां जो हो रहा है, वह आम जनता की तरफ से नहीं है. यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित और सुनियोजित हमला है. इसीलिए वहां की Police आंखें मूंदे हुए है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस तरीके से किसी को चुप कराना और खास करके तीन बार वह Chief Minister रही हुई हैं, बिल्कुल सही नहीं है.”
एनसीपी (शरद पवार) के सांसदों की Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात के बाद लगाए जा रहे कयासों पर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने सफाई दी. उन्होंने कहा, “एनसीपी के सभी सांसद कह रहे हैं. बार-बार सुप्रिया भी कह रही हैं कि वह Prime Minister से मिलकर Maharashtra की समस्याओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं. अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे रख रहे हैं.
उन्होंने कहा कि लोगों को इस पहल को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए. हमें कयासों की बजाय उनके प्रयासों पर ध्यान देना चाहिए.
–
पीआईएम/वीसी