प्रियंका ने निक को बताया ‘अनमोल खजाना’, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

6 फरवरी . Bollywood की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं, जो हमें अक्सर social media पर देखने को मिलता रहता है. इस क्रम में Actress ने Friday को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया.

इसमें प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए उन्हें अपने जीवन का अहम फैसला बताया. Actress ने लिखा, “दिल की बात कहने के लिए मेरे पास शब्द कम हैं, लेकिन मैं फिर भी कोशिश कर रही हूं. तुम वही हो जिनसे सपने सच होते हैं. हर किसी को ऐसा साथी मिलना चाहिए, जो सिर्फ प्यार और सम्मान ही न दे, बल्कि आपको किसी अनमोल खजाने की तरह संभाले और दुनिया के सामने गर्व से दिखाए भी. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि किस्मत मुझे तुम तक ले आई. तुम मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला हो.”

Actress ने निक की ईमानदारी और सच्चाई की खूब तारीफ की. प्रियंका ने लिखा, “तुम्हारी कला मुझे हर बार हैरान कर देती है. तुम सबसे ईमानदार और सच्चे इंसान हो, और सबसे अच्छी बात ये है कि ये सब तुम्हारे स्वभाव में ही है. तुम इसके लिए कोई नाटक नहीं करते. तुम ही वो वजह हो जिससे मैं हर दिन मुस्कुराती हूं. मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद.”

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जो उन दोनों के शुरुआती दिनों की हैं. Actress ने तस्वीरों को लेकर लिखा, “ये तस्वीरें हमारे शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो. मुझे इस एल्बम पर बहुत गर्व है. तुमने हर सुर और हर शब्द में अपनी आत्मा डाल दी है. इतनी गहराई से खुद को दुनिया के सामने रखना आसान नहीं होता. इसके लिए बहुत मजबूत और आत्मविश्वासी इंसान होना पड़ता है. मैं तुम्हें बेहिसाब प्यार करती हूं.”

प्रियंका ने आखिरी में लिखा, “एक काम जरूर करना जिसे तुम प्यार करते हो, उसे अपने पास बैठाओ और इस एल्बम को शुरुआत से सुनो. प्यार ऐसा ही होना चाहिए.”

एनएस/एमएस

Leave a Comment