प्रधानमंत्री कल “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

New Delhi, 8 मार्च . Prime Minister Narendra Modi Monday को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे.

Prime Minister कार्यालय ने कहा कि इस विषय के अंतर्गत शिक्षा व कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं आयुष, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार सहित विभिन्न क्षेत्रों पर अनेक सत्र आयोजित किए जाएंगे.

इन सत्रों में शिक्षा से रोजगार के मार्ग को सुदृढ़ करने, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब विकसित करने, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों एवं देखभालकर्ताओं के प्रशिक्षण का विस्तार करने, क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों तथा नए आयुष संस्थानों की स्थापना जैसी पहलों पर चर्चा की जाएगी.

इसके साथ ही आतिथ्य कौशल विकास, सतत पर्यटन मार्गों के विकास, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विस्तार और विरासत पर्यटन के संवर्धन से संबंधित पर्यटन पहलों पर भी विचार-विमर्श होगा.

Prime Minister कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि बजट पश्चात आयोजित यह वेबिनार Government, उद्योग जगत और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच सहयोगात्मक संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे बजट में उल्लिखित नीतिगत दृष्टिकोण को व्यावहारिक रणनीतियों में रूपांतरित किया जा सके.

इन चर्चाओं से प्राप्त होने वाले व्यावहारिक सुझाव प्रभावी कार्यान्वयन को सुगम बनाएंगे तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रगति को और गति प्रदान करेंगे.

Prime Minister Narendra Modi ने महिला दिवस के अवसर पर Sunday को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी से 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लोगों ने केंद्र Government की सराहना की.

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक महिला ने से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने दिल खोलकर महिलाओं के लिए काम किया है, लेकिन जिनको सिर्फ आलोचना करनी है, वो तो आलोचना करते रहेंगे और गालिया देते रहेंगे.”

दूसरी महिला ने बताया, “दिल्ली में बहुत अच्छा काम हो रहा है. ऐसे विकास काम होते हुए मैंने पहले कभी नहीं देखा. कुल मिलाकर पीएम मोदी का दिल्ली में कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा.”

वहीं, एक अन्य महिला ने बताया, “हम सौभाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी ने महिला दिवस पर हमें यह सौगात दी है. उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत से काम किए हैं. पीएम मोदी का विरोध करने वाले लोगों को सिर्फ अपना स्वार्थ दिखता है, उनका काम नहीं दिखता.”

एबीएस/

Leave a Comment