
New Delhi, 8 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi Wednesday से ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. वे ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा करेंगे. इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी संभावना है.
Prime Minister मोदी 8 से 10 जुलाई तक मेलबर्न में रहेंगे, जहां वे अपने समकक्ष अल्बानीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा, वे ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे.
अपनी यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे, जहां वे दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है.
पीएम मोदी की यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बानीज ने India को एक अहम आर्थिक साझेदार बताया और द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व पर बात की. इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक बयान में ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister कार्यालय ने कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर India ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार है.
Prime Minister अल्बानीज ने कहा, “हमारे सालाना लीडर्स समिट के लिए अपने दोस्त Prime Minister मोदी का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है.”
बयान में आगे कहा गया, “ऑस्ट्रेलिया-India संबंध पहले कभी इतने अहम नहीं रहे और हमारी साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता व समृद्धि को बढ़ावा देती है. मैं ऑस्ट्रेलिया और India की गहरी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.”
अल्बानीज ने कहा कि यह रिश्ता भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है. गहरे आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों से यह और मजबूत हुआ है.
इस बीच, मेलबर्न में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया में Prime Minister मोदी के आगमन से पहले उनके लिए ‘वैदिक हवन’ किया. ऑस्ट्रेलिया में India के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने कहा कि 10 साल में तीसरी बार Prime Minister मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा, पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत होने का एक अहम संकेत है.
से बात करते हुए उच्चायुक्त नागेश सिंह ने कहा कि बदलता वैश्विक परिदृश्य India और ऑस्ट्रेलिया को एक-दूसरे के करीब ला रहा है, क्योंकि दोनों देशों के रणनीतिक हित समान हैं और उनकी साझेदारी व्यापक है. Prime Minister मोदी के दौरे पर नागेश सिंह ने कहा, “यह एक बहुत अहम संकेत है. Prime Minister मोदी का 10 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आना इस बात का बहुत अहम संकेत है कि पिछले दशक में India और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते कितनी तेजी से बढ़े हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “यह एक बहुत मजबूत रिश्ता है, जिसे हमने 2020 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया है. जब हम इसे व्यापक कहते हैं, तो असल में हम रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, या लोगों के बीच आपसी संपर्क, नई और उभरती हुई टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, शिक्षा व स्किलिंग और मोबिलिटी जैसी चीजों की बात करते हैं.”
उच्चायुक्त ने कहा कि यह साझेदारी कई क्षेत्रों में बढ़ी है, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, क्लीन एनर्जी, शिक्षा और स्किल, उभरती हुई टेक्नोलॉजी, मोबिलिटी और लोगों के बीच मजबूत संबंध शामिल हैं. यह दोनों देशों के बीच बढ़ते गहरे जुड़ाव को दिखाता है.
–
डीसीएच/