प्रधानमंत्री मोदी की हेलेनिक गणराज्य के पीएम मित्सोटाकिस से मुलाकात, निवेश संभावनाओं पर हुई गहन वार्ता

New Delhi, 19 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को हेलेनिक रिपब्लिक (ग्रीस) के Prime Minister किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की. ग्रीस के Prime Minister New Delhi में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में हिस्सा लेने के लिए 18 से 19 फरवरी 2026 तक India में हैं. मित्सोटाकिस के साथ डिजिटल गवर्नेंस मंत्री दिमित्रियोस पापास्टरगियो और वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था.

विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात को लेकर एक बयान जारी किया. बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और कहा कि यह साझेदारी अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है. उन्होंने क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अलावा, नए क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीके पर भी चर्चा की. दोनों नेताओं ने हाल की कनेक्टिविटी पहलों और आईएमईसी के तहत उन्हें और बढ़ाने की क्षमता की सराहना की.

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि हाल ही में हुए हाई लेवल दौरों ने स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को एक नई गति दी है और हाल ही में हुए भारत-ईयू एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे.

मित्सोताकिस की ये दूसरी India यात्रा है. इससे पहले उन्होंने फरवरी 2024 में India का राजकीय दौरा किया था, जो 15 साल बाद ग्रीस के किसी Government के प्रमुख का India का पहला दौरा था. इससे पहले, Prime Minister Narendra Modi ने 25 अगस्त 2023 को एथेंस का दौरा किया था, जब द्विपक्षीय संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया गया था.

इससे पहले एमईए ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए इस मुलाकात की अहमियत पर प्रकाश डाला. बताया कि दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ वहीं, Prime Minister मोदी ने ग्रीस के पीएम को आतंकवाद के मुद्दे पर India का समर्थन करने के लिए आभार जताया.

केआर/

Leave a Comment