
वाराणसी, 17 अप्रैल . महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि वाराणसी में महिलाओं की जिस तरह से भागीदारी रही है, उससे मेरा मानना है कि जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर महिलाओं ने भागीदारी की है. मैं प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से पीएम मोदी का आभार जताता हूं. आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाया था.
उपChief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने जा रहे हैं. सपा, कांग्रेस जैसे Political दल लगातार महिलाओं की उपेक्षा करते रहे हैं. संसद में तरह-तरह की गलत बयानबाजी कर रहे हैं. आज वे धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कर रहे हैं, जबकि उनको पता है कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन केवल समाज को बरगलाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति के तहत Samajwadi Party इस मुद्दे को उठा रही है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहती है, लेकिन Prime Minister मोदी संसद का विशेष सत्र बुलाकर देश की आधी आबादी को उनका हक देने जा रहे हैं. अब बेटियां, बहनें और माताएं देश की सबसे बड़ी पंचायत में और विधानसभाओं में अपना हक, अपना अधिकार और अपना कानून खुद बनाने का काम करेंगी. ये विकसित India के संकल्प को पूरा करने के लिए निर्णायक कदम बनेगा.
परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि 2010 में Samajwadi Party के लोगों ने बिल फाड़ दिया था. कांग्रेस की भी मंशा नहीं थी. केवल वे उलझाकर लालच में रखना चाहते थे. पीएम मोदी ने स्टैंड लिया कि महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे तो कांग्रेस और सपा की ओर से अड़चन डालने की कोशिश की जा रही है. मैं सभी बहनों, बेटियों और महिलाओं का अभिनंदन करता हूं.
–
एसडी/डीकेपी