प्रधानमंत्री मोदी ने सहारनपुर में बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का किया निरीक्षण

सहारनपुर, 14 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की. फिर वे उत्तराखंड के देहरादून रवाना हुए.

वाइल्डलाइफ कॉरिडोर न सिर्फ विकास की नई राह खोलेगा, बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति संरक्षण को भी सुनिश्चित करेगा. Prime Minister मोदी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के निरीक्षण दौरान केंद्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश की Governor आनंदीबेन पटेल, Chief Minister योगी आदित्यनाथ और उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे.

वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी लगाई गई थी. अधिकारियों ने Prime Minister को इस परियोजना के बारे में जानकारी दी.

इससे पहले, पीएम मोदी ने सहारनपुर में एक रोड शो किया. Prime Minister की एक झलक पाने के लिए सड़क के किनारे भारी भीड़ थी. रोड शो में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे हुए ‘मोदी-मोदी’, ‘India माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा की. कई लोग पारंपरिक वेशभूषा में आए थे और उन्होंने Prime Minister के स्वागत में पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए. पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया.

Prime Minister देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे.

213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है. यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है. वहीं, इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में छह घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा.

इस परियोजना के कार्यान्वयन में निर्बाध उच्च गति कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है. यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए यह कॉरिडोर उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएम) से सुसज्जित है.

डीसीएच/

Leave a Comment