महाराष्ट्र: सांगली में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

New Delhi, 12 मई . Maharashtra के सांगली जिले में Tuesday की शाम को तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण एक प्रसिद्ध मंदिर परिसर में अचानक दीवार और टिन की छतें गिर गईं. इस भयानक हादसे में दर्शन करने आए छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. Prime Minister Narendra Modi ने इस हादसे पर दुख जताया है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Maharashtra के सांगली में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

बता दें कि सांगली जिले की जत तहसील में आने वाले मोथेवाड़ी गांव के मशहूर मार्गूदेवी मंदिर (मार्गुबाई देवी मंदिर) में लोग पूजा करने के लिए इकट्ठा हुए थे. शाम को इलाके में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने लगी. बारिश और तूफान से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की एक दीवार और टिन की छतों का सहारा लिया. इसी दौरान तेज हवा के कारण दीवार और टिन की छतें अचानक भरभरा कर श्रद्धालुओं पर गिर पड़ीं. हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई.

Police अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि Tuesday का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ थी. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर परिसर में करीब 350 श्रद्धालु उपस्थित थे. अचानक आए तूफान और भारी बारिश की वजह से कई लोग कमजोर दीवार और टिन शेड के पास जमा हो गए थे, जो इस दर्दनाक हादसे का मुख्य कारण बना. Police के अनुसार, मलबे और टिन की चादरों के नीचे दबने की वजह से 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि 14 श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और Police की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. Police अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

ओपी/डीकेपी

Leave a Comment