पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से की चर्चा, ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

नई द‍िल्‍ली, 17 मार्च . India के Prime Minister Narendra Modi ने संयुक्त अरब अमीरात के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत कर उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चर्चा की और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई.

India ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया. साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की अहमियत को रेखांकित किया गया.

Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”मैंने अपने भाई, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान, यूएई के President, से बातचीत की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. हमने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की. यूएई पर हुए हमलों की न‍िंदा की, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. हमने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की. हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”

बता दें क‍ि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर हाल ही में ड्रोन हमला क‍िया गया था. हमले के बाद लगी आग पर Monday को काफी मुश्‍क‍िलों के बाद काबू पाया गया था. फुजैराह मीडिया के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र को तीन बार न‍िशाना बनाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि यह आग ऑयल इंडस्ट्री जोन में लगी थी. इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. स्थानीय सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आग पर नियंत्रण पाया गया.

फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री जोन जहाजों में ईंधन भरने का रणनीतिक केंद्र है और यूएई के क्रूड ऑयल के निर्यात के लिए महत्वपूर्ण टर्मिनल है. यह हॉर्मुज की खाड़ी के बाहर स्थित है और वैश्विक तेल आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

यूएई और अन्य गल्फ देश मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं, जो अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाइयों से जुड़े क्षेत्रीय तनाव के चलते हैं.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment