केरल: तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, जनता का जताया आभार

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर . केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों को मिली सफलता पर Prime Minister Narendra Modi ने बधाई दी है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ‘धन्यवाद, तिरुवनंतपुरम. तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा-एनडीए को जो जनादेश मिला है, वह केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है. लोगों को यकीन है कि राज्य के विकास की आकांक्षाओं को सिर्फ हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है. हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी और लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगी.

उन्होंने आगे लिखा कि सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार, जिन्होंने लोगों के बीच काम किया, जिससे तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में शानदार नतीजा मिला. आज केरल में पीढ़ियों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के काम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिससे आज का नतीजा हकीकत बन पाया. हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है.

Prime Minister मोदी ने कहा कि केरल के उन सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया. केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है. वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल का निर्माण कर सकता है.

बता दें कि केरल की राजनीति में बड़ा Political बदलाव देखने को मिला है. वहां के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से सत्ता छीन ली है. इस निगम में एलडीएफ पिछले चार दशकों से अधिक समय तक लगातार काबिज रहा था. राजधानी में यह सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए बड़ा Political झटका माना जा रहा है.

वहीं, जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर है. यह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस और वाम मोर्चे के प्रभाव वाला माना जाता रहा है. इसी Lok Sabha सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व Union Minister शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment