प्रधानमंत्री मोदी क्रिसमस पर दिल्ली के चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हुए, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

New Delhi, 25 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को क्रिसमस के अवसर पर ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन’ में आयोजित क्रिसमस प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया. इस सभा में दिल्ली और उत्तर India के अलग-अलग क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए.

सभा में प्रार्थनाएं, क्रिसमस कैरोल्स और भजन गाए गए. दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने Prime Minister मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की.

इस अवसर पर पीएम Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली में ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ. सभा में प्यार, शांति और दया का हमेशा रहने वाला संदेश दिखा. क्रिसमस की भावना हमारे समाज में मेलजोल और अच्छाई की भावना जगाए.”

Prime Minister मोदी ने ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ तस्वीरें भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर कीं.

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में वीडियो भी शेयर किया और लिखा, “क्रिसमस नई उम्मीद, प्यार और दयालुता के लिए एक जैसा वादा लाए. ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा के कुछ खास पल यहां हैं.”

पिछले कुछ सालों में Prime Minister मोदी ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में नियमित रूप से शिरकत करते रहे हैं. ईस्टर 2023 के अवसर पर Prime Minister मोदी ने दिल्ली के ‘सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल’ में ईस्टर कार्यक्रम में भाग लिया और वहां प्रार्थना सभा में शामिल हुए.

क्रिसमस 2023 पर उन्होंने अपने आवास पर ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की.

2024 में पीएम मोदी ने Union Minister जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस डिनर में हिस्सा लिया. इसके अलावा, कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी पीएम मोदी शामिल हुए थे.

Thursday को दुनिया भर में क्रिसमस मनाया जा रहा है, जो प्रभु यीशु मसीह के जन्म का प्रतीक है. India में अलग-अलग धर्मों के लोग भी इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाते हैं.

डीसीएच/

Leave a Comment