आतंकवाद के ख‍िलाफ प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू की सोच एक जैसी: इजरायली पीएमओ प्रवक्ता (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

तेल अवीव, 6 मार्च . इजरायल के Prime Minister कार्यालय के प्रवक्ता डेविड मेंसर ने Friday को Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की और इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी मित्रता तथा आतंकवाद के प्रति दोनों नेताओं की ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति की प्रशंसा की.

को दिए एक विशेष साक्षात्कार में मेंसर ने Prime Minister मोदी की हाल ही में हुई सफल दो दिवसीय इजरायल यात्रा को याद किया. इस दौरान मोदी ने नेसेट (इजरायल की संसद) को ऐतिहासिक संबोधन दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 1.5 अरब भारतीय आतंकवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में इजरायल के साथ हैं.

मेंसर ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं हमारे Prime Minister नेतन्याहू के साथ था, जिन्होंने Prime Minister मोदी का स्वागत किया. हम उन्हें लेने हवाई अड्डे गए थे, जब वे दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए थे. मैं बता नहीं सकता कि एक राष्ट्र के रूप में हम उन्हें स्वागत करते समय कितने भावुक थे.”

जब Prime Minister मोदी ने हमारे नेसेट (संसद) को संबोधित किया, तो शायद ही कोई ऐसा था जिसकी आंखें नम न हों. उन्होंने जो बातें कहीं, जो नेतृत्व दिखाया और जो समझ दिखाई, वह बहुत प्रभावशाली थी.

क्योंकि वे भी वैसा ही समझते हैं जैसे हमारे Prime Minister नेतन्याहू समझते हैं कि आतंकवाद के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति होनी चाहिए. जब आप आतंकवादियों को खुश करने की कोशिश करते हैं तो इससे सिर्फ और युद्ध होता है. आतंकवादी राज्यों का सामना करना चाहिए और उन्हें हराना चाहिए. हम यही कर रहे हैं.

Prime Minister मोदी पिछले सप्ताह दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजरायल गए थे, जहां तेल अवीव हवाई अड्डे पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने उनका भव्य स्वागत किया था. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित किया और नेतन्याहू तथा इजरायल के President इसहाक हर्जोग से बातचीत की.

मेंसर ने आगे कहा, “Prime Minister मोदी पिछले सप्ताह यहां आए थे, और यह एक बहुत ही सफल यात्रा थी. जब उन्होंने हमारी संसद नेसेट में ‘अम यिसराएल चाई’ कहा तो मैं उस क्षण को कभी नहीं भूलूंगा. इसका अर्थ है ‘इजरायल की जनता जीवित है’.

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अक्सर इजरायल को अलग-थलग दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन यह सच नहीं है. हमारे अमेरिका और कई अन्य देशों के साथ मजबूत साझीदार हैं. इसके अलावा, Prime Minister मोदी ने कहा कि 1.5 अरब भारतीय आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारे साथ हैं.

आतंकवाद को खुश करने की कोशिश केवल और केवल युद्ध को जन्म देती है. दोनों नेता, President ट्रंप के साथ, ‘ताकत के माध्यम से शांति’ में विश्वास करते हैं. पहले ताकत आती है, फिर शांति, और हम इसे अभी वास्तविकता में देख रहे हैं.

Prime Minister मोदी ने संसद में अपने संबोधन में कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में India पूरी दृढ़ता के साथ इजरायल के साथ खड़ा है.

Prime Minister मोदी ने कहा, “मैं India की जनता की ओर से हर उस जीवन के लिए गहरी संवेदना लेकर आया हूं, जो 7 अक्टूबर को हमास के बर्बर आतंकवादी हमले में खो गया. हम आपके दर्द को महसूस करते हैं, हम आपके दुख को साझा करते हैं. India इस कठिन समय में और आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ इजरायल के साथ खड़ा है. किसी भी कारण से नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता. आतंकवाद को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता. India भी लंबे समय से आतंकवाद की पीड़ा झेलता आया है.”

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment