प्रधानमंत्री ने नहीं पूरा किया अपना वादा, हिमाचल की समस्याओं को किया अनसुनाः प्रतिभा सिंह

शिमला, 24 मार्च . Himachal Pradesh की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव 2022 में Prime Minister द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने BJP MPों पर हिमाचल की समस्याओं को संसद में नहीं उठाने का आरोप लगाया.

प्रतिभा सिंह ने से बातचीत में कहा, “2022 विधानसभा चुनाव के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने मंडी में रैली को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की थीं. Prime Minister ने कहा था कि वह हिमाचल के बेटे हैं और यह राज्य उनका दूसरा घर है. वह अपने घर के लिए हरसंभव मदद करेंगे. प्रदेश में कांग्रेस की Government बनने के बाद मैं हिमाचल की समस्याओं को लेकर मिलने गई थी और Prime Minister को उनके वादे याद दिलाए, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया. अब लगता है Prime Minister अपनी बातों को भूल गए हैं, क्योंकि इस बात को एक अरसा हो गया है.”

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “Himachal Pradesh में आपदा आई, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई. प्रदेश के हर क्षेत्र को नुकसान हुआ. उन्हें इस बात का दुख है कि केंद्र Government ने आपदा के समय में हिमाचल की मदद नहीं की. केंद्र में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसदों को पत्र लिखा और कहा कि वह उनके साथ जाकर Prime Minister से मिलेंगी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. अगर भाजपा के सांसद चाहते तो केंद्र Government के सामने बात रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. हिमाचल की रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट केंद्र Government की ओर से बंद कर दी गई. Chief Minister बार-बार इस बात को केंद्र Government के सामने रख रहे हैं.”

प्रतिभा सिंह ने कहा, ” हिमाचल में भाजपा के जो नेता है, वह बस बोलने के लिए कह रहे हैं कि केंद्र से मदद मिल रही है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर हिमाचल को कुछ नहीं मिला. राजनीति से ऊपर उठकर आपदा के समय में प्रदेश के लिए काम करना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया.”

ओपी/वीसी

Leave a Comment