
Lucknow, 13 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव देश के आम चुनावों की तरह कराया जा रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए Saturday को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी जैसी प्रक्रियाओं के बाद अगले दिन 14 दिसंबर को नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा.
भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए Saturday को नामांकन होने हैं. इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है.
Lucknow में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा, “पार्टी में चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होते हैं. कुछ दिनों पहले महानगर अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए. प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए Saturday को दोपहर दो बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापस लेने की भी प्रक्रिया है. Sunday को विधायक, विधान परिषद सदस्य और मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा.”
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए चुनकर आएगा.
भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी एक कैडर-आधारित, बहुत लोकतांत्रिक पार्टी है, और इसके चुनाव एक त्योहार जैसे लगते हैं. सभी को लगता है कि एक नए अध्यक्ष नियुक्त होंगे, जिनके नेतृत्व में हम 2027 के विधानसभा चुनावों में अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे. मेरा मानना है कि वह पल करीब आ रहा है, और लाखों पार्टी कार्यकर्ता बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं.”
बता दें कि चुनाव प्रक्रिया कराने के लिए Union Minister पीयूष गोयल को चुनाव अधिकारी, पूर्व Union Minister महेंद्र नाथ पांडे को राज्य चुनाव अधिकारी और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को सुपरवाइजर के तौर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई है. पीयूष गोयल 14 दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे. Sunday को शाम तक उत्तर प्रदेश को नया भाजपा अध्यक्ष मिल जाएगा.
–
डीसीएच/एएस