कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां व्यापक, श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता: कपिल देव अग्रवाल

Lucknow, 28 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सावन माह और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर कहा कि योगी आदित्यनाथ Government वर्षों से कांवड़ यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ स्वयं कांवड़ियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए पुष्प वर्षा करते हैं तथा यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, सफाई, शौचालय और सुरक्षा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

कपिल देव अग्रवाल ने से बातचीत में कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे मुजफ्फरनगर से विधायक हैं, जहां से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं. बचपन से ही उन्हें कांवड़ यात्रा में भाग लेने और कांवड़ियों की सेवा करने का अवसर मिलता रहा है. उन्होंने स्वयं भी कई बार कांवड़ यात्रा की है, इसलिए वे श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को अच्छी तरह समझते हैं. भारी बारिश के बीच विश्राम, भोजन और यात्रा करना बेहद कठिन होता है. विशेषकर जब श्रद्धालु 125, 150, 200 या 250 लीटर तक गंगाजल लेकर चलते हैं तो कुछ कदम चलना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भगवान भोलेनाथ से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की.

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोग कांवड़ यात्रा के दौरान लगभग 20 दिनों तक पूरी तरह सेवा भाव में जुट जाते हैं. चाहे श्रद्धालु गोमुख, ऋषिकेश या हरिद्वार से Madhya Pradesh, Rajasthan , Haryana, शामली, कैराना या अन्य राज्यों की ओर जा रहे हों, उनके लिए भोजन, पानी और ठहरने की व्यवस्था स्थानीय लोग मिलकर करते हैं.

काली सेना के अध्यक्ष द्वारा कांवड़ियों से गैर-हिंदुओं से सामान न खरीदने की अपील पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि Government का मुख्य उद्देश्य भोजन की पवित्रता सुनिश्चित करना है. पिछले वर्षों में भी प्रशासन को निर्देश दिए गए थे कि यात्रा मार्ग पर भोजन से संबंधित किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने. कई बार कुछ लोग अपने ढाबों के नाम धार्मिक स्वरूप वाले रखते हैं, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भ्रम हो जाता है कि वहां केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा, जबकि अंदर मांसाहारी भोजन भी परोसा जाता है. ऐसे मामलों से विवाद और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए Government ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रतिष्ठान अपने व्यवसाय की सही जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करे. जो मांसाहारी भोजन परोसते हैं, वे स्पष्ट रूप से ‘नॉनवेज’ लिखें, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो.

एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान के ‘वंदे मातरम’ संबंधी बयान पर मंत्री ने कहा कि किसी को फांसी देने जैसी बात नहीं है, लेकिन राष्ट्र के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना होनी चाहिए. यदि किसी को पूरा गीत याद नहीं है तो भी वह सम्मानपूर्वक खड़ा होकर दूसरों के साथ उसका सम्मान कर सकता है. व्यक्ति के चेहरे के भाव और व्यवहार से यह स्पष्ट हो जाता है कि वह राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत का सम्मान कर रहा है या नहीं.

Lucknow के अलीगंज अग्निकांड के बाद इमारत को ध्वस्त करने की लागत भवन स्वामी से वसूलने के एलडीए के निर्णय पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह पूरी तरह Lucknow विकास प्राधिकरण का विषय है. एलडीए अपने नियमों और कानूनों के अनुसार कार्रवाई कर रहा है और Government इसमें निर्धारित प्रक्रिया का पालन करेगी.

केजीएमयू परिसर के पास स्थित मजार पर घरेलू बिजली कनेक्शन को लेकर उठे विवाद पर मंत्री ने कहा कि यह केजीएमयू और बिजली विभाग का विषय है. उन्होंने कहा कि जितनी बिजली का उपयोग किया जाएगा, उसके अनुसार भुगतान करना होगा और संबंधित विभाग अपने नियमों के तहत निर्णय लेंगे.

कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि भाजपा गुरु पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक संत रविदास जी की 665वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी. प्रत्येक रविदास मंदिर में 665 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. उनका कहना था कि संत रविदास ने समाज में समानता, जातिवाद के अंत और सामाजिक एकता का संदेश दिया था. उन्होंने लोगों से संत रविदास के आदर्शों पर चलने और समाज में भेदभाव समाप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में Supreme Court में राज्य Government द्वारा दाखिल हलफनामे और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के इस बयान कि किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी, पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदेश का अत्यंत संवेदनशील विषय है. Chief Minister इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं और स्वयं आश्वस्त कर चुके हैं कि कार्यरत शिक्षकों की नौकरियां सुरक्षित रहेंगी. ऐसे में किसी भी शिक्षक को अस्थिर या चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने विश्वास जताया कि Chief Minister के आश्वासन का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा.

–

पीएसके

Leave a Comment