
प्रयागराज, 8 अगस्त . अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को Saturday को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अबान का शव फिलहाल कसारी-मसारी के पास स्थित हटवा गांव में रखा गया है, जहां उनकी बुआ प्रवीन कुरैशी रहती हैं. Friday को बड़ी संख्या में लोग अबान के आखिरी दीदार के लिए पहुंचे.
अबान अहमद का Friday को झांसी में पोस्टमार्टम किया गया था. इसके बाद शव को हटवा गांव लाया गया. Saturday को दफन करने से पहले शव को कसारी-मसारी स्थित अतीक अहमद के पुश्तैनी घर की जमीन पर रखा जाएगा. यह घर अब पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है. परिवार की परंपरा के अनुसार, परिवार के किसी सदस्य की मौत होने पर कब्रिस्तान ले जाने से पहले शव को इस पुश्तैनी घर पर रखा जाता है. इससे पहले एनकाउंटर में मारे गए अतीक के बेटे असद का शव भी यहां लाया गया था.
मलबे में तब्दील हो चुके पुश्तैनी मकान की बची हुई जमीन पर अंतिम रस्मों के लिए इंतजाम किए गए. यहां टेंट लगाया गया है और शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था की गई है. किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए Police ने भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं. कब्रिस्तान में अबान को दफनाने के लिए कब्र खोदी जा चुकी है.
वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने Friday को अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों अली और उमर को छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी. अली झांसी जेल में, जबकि उमर Lucknow जेल में बंद है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अंतिम संस्कार के बाद दोनों भाइयों को Police कस्टडी में उनकी संबंधित जेलों में वापस ले जाया जाएगा.
कोर्ट ने दोनों को सार्वजनिक सभा को संबोधित करने और मीडिया से बातचीत करने से भी रोक दिया है. इसमें social media और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी शामिल है. अदालत के निर्देश के मुताबिक दोनों केवल अंतिम संस्कार कराने वाले व्यक्ति, अपनी बुआ प्रवीन कुरैशी और भाई अहजम अहमद से बातचीत कर सकेंगे.
अबान अहमद की मौत झांसी-Kanpur हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुए सड़क हादसे में हुई थी. हादसे में अबान और उनके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. सभी घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद अबान का शव प्रयागराज लाया गया, जहां Saturday को उन्हें कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.
—
एसएके/वीसी