
नई दिल्ली, 26 दिसंबर . बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर भारतीय राजनीति में प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए बांग्लादेश Government से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान को लेकर भी भाजपा ने तीखा पलटवार किया है.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने से बातचीत में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि India Government ने इस मामले में तुरंत कदम उठाते हुए बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को तलब किया और अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से उनके सामने रखा.
खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बांग्लादेश की Government इस मुद्दे को गंभीरता से लेगी और अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे बर्ताव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि India Government इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रही है.
इसके अलावा, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा झूठ बोलने के लिए पूरे देश में मशहूर हो चुके हैं और कांग्रेस नेता राजनीति में बने रहने के लिए हर दिन नए-नए झूठ गढ़ रहे हैं. खंडेलवाल ने दावा किया कि इसी वजह से कांग्रेस लगातार राज्यों में अपना जनाधार खो रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म होने की ओर बढ़ रही है और इस तरह के बयान पार्टी की गिरावट को और तेज करने का काम करेंगे.
वहीं, भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं, के साथ हो रही कथित क्रूरता और हत्याओं की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद खतरनाक और डरावनी हैं और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. जिलानी ने कहा कि आज पूरी दुनिया बांग्लादेश को एक अलग नजरिए से देख रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर देश का यह कर्तव्य है कि वह अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करे, उनके अधिकारों की रक्षा करे, और उन्हें भयमुक्त माहौल प्रदान करे. धर्म के आधार पर भेदभाव और हिंसा किसी भी देश के भविष्य के लिए घातक साबित हो सकती है.
–
एएसएच/डीकेपी