झारखंड: अमेरिका-इजरायल और ईरान को लेकर सोनिया गांधी के बयान पर प्रतुल शाहदेव ने साधा निशाना

रांची, 3 मार्च . अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर सोनिया गांधी के बयान को लेकर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि India का नैतिक दृष्टिकोण लंबे समय से स्पष्ट रहा है; जब भी किन्हीं दो देशों या समूहों के मध्य संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होती है, India सदैव शांति स्थापना के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित करता है. शाहदेव ने सोनिया गांधी द्वारा संसद में बहस की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे इन गंभीर अंतरराष्ट्रीय विषयों पर अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने का प्रयास कर रही हैं.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ये तो उसी कांग्रेस पार्टी के लोग है, जिन्होंने कश्मीर का जो आंतरिक मामला था, India का Pakistan के साथ जो द्विपक्षीय मामला था, नेहरू जी उसको यूएनओ लेकर चले गए थे. इसका दंश आज तक India झेल रहा है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से अपील की कि तनाव को कम करिए. इसमें निर्दोष लोगों के मारे जाने का खतरा ज्यादा है. कोई भी शांति की पहल हो India उसमें सार्थक भूमिका निभाने को तैयार है. लेकिन बेवजह इस मुद्दे को सोनिया गांधी तूल दे रही हैं.

खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी के बयान को लेकर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि India की लंबे समय से नीति है कि हम दूसरे देशों के काम में हस्तक्षेप नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा आज भी मानना है कि गल्फ में जो कुछ हो रहा है, इस पर तुरंत विराम लगना चाहिए. हम लोगों ने दोनों पक्षों से शांति की अपील भी की और तनाव को कम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता 90 लाख भारतीयों को वापस लाने की है, और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखना है. उन्होंने हमारी कामना रहती है कि पूरे विश्व में शांति हो.

वहीं, ममता बनर्जी के बयान पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुसलमानों के लिए एक रियलिटी चेक है कि किस तरीके से ममता बनर्जी उनके अहित की बात कर रही हैं. एसआईआर कोई नहीं चीज नहीं है, एसआईआर पहले भी हुआ था. किसी को आपत्ति नहीं है, मतदाता सूची का शुद्धिकरण होता है. मरे हुए लोग, पलायन कर गए लोग और जो घुसपैठिए हैं अगर उनका नाम मततदाता सूची से हटाया जा रहा है, इसमें क्यों आपत्ति होगी?

एसडी/एएस

Leave a Comment