बांकीपुर उपचुनाव के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का वादा

Patna, 11 अगस्त . जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर Tuesday को जीत के बाद पहली बार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे और आभार सभाओं में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने युवाओं के रोजगार, शिक्षा, राशन कार्ड और पेंशन को लेकर कई घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि अगले एक साल में बांकीपुर के कम से कम 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने की व्यवस्था की जाएगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों को लग रहा था कि जीत के बाद वह चार-पांच दिनों से कहां घूम रहे हैं, लेकिन वह जनता के लिए काम कर रहे थे. उन्होंने युवाओं से अपना बायोडाटा जन सुराज के कार्यालय में जमा करने की अपील की. उन्होंने कहा, “आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में दीजिए. कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे.” उन्होंने दावा किया कि देशभर में उनके जितने भी संपर्क हैं, उनसे बिहार के युवाओं को नौकरी देने के लिए कहा गया है.

उन्होंने कहा कि बिहार में जन सुराज की व्यवस्था बनने पर युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राशन कार्ड और पेंशन के मुद्दे पर भी प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया. यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आयोजित आभार सभा में उन्होंने कहा कि जनता को बदलाव का एहसास तभी होगा, जब पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि तीन महीने का समय दिया जाए, इसके बाद राशन कार्ड बनाने के लिए कोई एक रुपए की रिश्वत नहीं ले सकेगा.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड है, उन्हें पांच किलो अनाज मिलेगा. वहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों को 1,100 रुपए मासिक पेंशन नहीं मिल रही है, वे उनके कार्यालय में आवेदन दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि तीन महीने के भीतर राशन और पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

प्रशांत किशोर ने Chief Minister सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे के बाद बिहार की राजनीति में बदलाव दिख रहा है. उन्होंने कहा, “जब से बांकीपुर का रिजल्ट आया है, बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, रोज पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है. ये आपके वोट की ताकत है.”

प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से कहा था कि भाजपा को हराने पर Chief Minister के कामकाज का तरीका बदलेगा. उन्होंने दावा किया कि नेतृत्व भले अभी नहीं बदला हो, लेकिन Government के काम करने का तरीका बदल गया है. प्रशांत किशोर ने शिक्षा को लेकर भी समयबद्ध घोषणा की. उन्होंने कहा कि साल भर के अंदर Governmentी विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर की जाएगी. यदि ऐसा नहीं हुआ तो बांकीपुर के बच्चों को निजी विद्यालय में पढ़ाने की जिम्मेदारी वह उठाएंगे और फीस की चिंता अभिभावकों को नहीं करनी होगी.

उन्होंने कहा कि नौकरी, पढ़ाई, 1,100 रुपए पेंशन और पांच किलो अनाज—इन चार मुद्दों पर काम प्राथमिकता होगी. इससे पहले प्रशांत किशोर ने दशरथा स्थित शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय में स्मरण एवं श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया. इसके बाद यारपुर राजपूताना, जक्कनपुर के हनुमान पथ और वार्ड 40 में लंगरटोली चौक स्थित ग्रैंड पैलेस हॉल में आयोजित आभार सभाओं में लोगों से मुलाकात की.

पेपर लीक के विरोध में Jharkhand में छात्रों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि छात्रों का विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर, Patna में हुआ, Jharkhand में हो रहा है, लोग पेपर लीक, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि बच्चे रोड पर उतरेंगे ही. दोषी नेता लाठी चलवा रहे हैं, ये आवाज दबने वाली नहीं है.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment