पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों के जीवन में बदलाव लाए: प्रदीप भंडारी

कोलकाता, 26 अप्रैल . भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने Prime Minister Narendra Modi के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि हम सभी इस कार्यक्रम से काफी प्रेरित हुए हैं.

कोलकाता में से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि हमने भवानीपुर में पीएम Narendra Modi का भाषण सुना. पीएम Narendra Modi ने अपने संबोधन के जरिए देश के लोगों के जीवन में बदलाव लाया है. अपने भाषण के जरिए उन्होंने देश को 140 करोड़ लोगों के सामने रखा है. पीएम Narendra Modi ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के बारे में भी बात की, जिसे पश्चिम बंगाल और पूरा देश मनाएगा.

उन्होंने कोलकाता की एक बेटी का भी जिक्र किया, जिसने मैथ्स ओलंपियाड में देश और बंगाल का नाम रोशन किया. यह साफ है कि अगर कोई नागरिक देश के लिए कुछ अच्छा करता है, तो Prime Minister उस पर जरूर ध्यान देते हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य विकसित India 2047 है. वह ऐसे लोगों की कहानी मन की बात कार्यक्रम के जरिए सामने लाते हैं ताकि अन्य नागरिक भी उनसे प्रेरित हो सके. पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम से हम सभी प्रेरित हुए हैं.

BJP MP कमलजीत सहरावत ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मन की बात कार्यक्रम को सुना. मन की बात ने देशभर में जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम स्थापित किया है, जो समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और सहभागिता को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है. यह कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करते हुए सामाजिक परिवर्तन की भावना को सशक्त कर राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान कर रहा है.

BJP MP बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज मुझे देश की नारी शक्ति के साथ आकर मन की बात सुनने का और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका हमारे देश के युवा बहुत उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं. यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जो पूरे देश का उत्साहवर्धन करता है, ज्ञानवर्धन करता है और युवाओं को बताता है कि हमारे देश में किस प्रकार का नवाचार हो रहा है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment