राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

Patna, 6 जून . बिहार Government द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती किए जाने के फैसले को लेकर Political माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. इसी बीच राबड़ी देवी के बड़े भाई प्रभुनाथ सिंह यादव ने राज्य Government जमकर निशाना साधा.

प्रभुनाथ सिंह यादव ने से कहा कि यह पूरा कदम जनता को असली मुद्दों से भटकाने और Political माहौल खराब करने के उद्देश्य से उठाया गया है. राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला Chief Minister रही हैं और जनता ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया था. उन्होंने उनकी तुलना देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी से करते हुए कहा कि जैसे किरण बेदी का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता है, उसी तरह बिहार में राबड़ी देवी का भी एक विशेष स्थान है.

सुरक्षा में कटौती के विरोध में जुट रही भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को किसी ने बुलाया नहीं है, बल्कि जनता खुद अपने नेता के समर्थन में सामने आ रही है.

उन्होंने कहा, “गरीबों के मसीहा को क्यों परेशान किया जा रहा है? जब जनता को लगता है कि उनके नेता के साथ अन्याय हो रहा है तो वे स्वतः सामने आते हैं. आने वाले दिनों में पूरे बिहार की जनता इस मुद्दे पर आवाज उठाएगी.”

इस दौरान प्रभुनाथ सिंह यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही है, तब बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं.

दरअसल, बिहार गृह विभाग ने हाल ही में एक आदेश जारी कर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी गई सुरक्षा में कटौती का फैसला लिया है. राज्य Government के मुताबिक यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद की गई सिफारिशों के आधार पर लिया गया है.

Governmentी आदेश के तहत लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को दी गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है.

वीकेयू/

Leave a Comment