
Mumbai , 2 मई . Bollywood इंडस्ट्री में पार्टियों और सितारों के मिलन के चर्चे हमेशा बने रहते हैं, लेकिन जब बात पुराने दौर के कलाकारों के एक साथ आने की हो, तो वह पल और भी खास हो जाते हैं. Saturday को Actress पूनम ढ़िल्लो ने पुरानी यादों के गलियारों में खोती नजर आईं.
Actress ने इंस्टाग्राम पर उस शानदार शाम की झलक दिखाई, जब 80 के दशक के दिग्गज सितारे एक छत के नीचे जमा हुए थे. पूनम ने इस गेट-टुगेदर की कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होने लिखा, “यह गेट-टुगेदर भले ही पुराना हो, लेकिन इसकी यादें आज भी मेरे दिल में बिल्कुल ताजा हैं.”
पूनम ढ़िल्लो ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने ’80s एक्टर्स ग्रुप’ के लिए एक खास मिलन समारोह आयोजित किया था. इस आयोजन में उनके करीबी दोस्त और Actor जैकी श्रॉफ ने उनकी काफी मदद की थी. यह शाम इसलिए भी ऐतिहासिक थी क्योंकि इसमें न केवल Mumbai के कलाकार, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री (चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और केरल) के भी कई बड़े सितारे विशेष रूप से शामिल होने आए थे. पूनम ने लिखा, “यह एक ऐसी शाम थी जहां सिर्फ दोस्ती, मस्ती, संगीत और डांस का जादू था.
Actress ने अपनी सहेली हसीनी और खुशबू का विशेष रूप से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “खुशबू ने एक फिल्म में मेरे ‘यंग वर्जन’ का किरदार भी निभाया था. इसके अलावा पूर्णिमा और लिजी जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों ने भी इस महफिल की रौनक बढ़ाई.”
Actress ने आगे राजकुमार जी का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, “Mumbai में हुआ यह पहला मिलन समारोह बहुत ही शानदार रहा, जहां लोग चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और केरल से खास तौर पर शामिल होने आए थे. कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कर रही हूं, आगे और भी खास पल साझा करूंगी. इस गेट-टुगेदर का थीम कलर ऑरेंज और ग्रे था.”
Actress ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीतकर दी थी. उन्होंने खिताब जीतने के बाद यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू किया था.
–
एनएस/पीएम