
पणजी, 19 मार्च . गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए Political दलों ने कमर कस ली है. Thursday को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. आम आदमी पार्टी ने आगामी उपचुनावों के लिए गीतेश नायक को उम्मीदवार घोषित किया है.
आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है कि पोंडा विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए गीतेश नायक पार्टी के उम्मीदवार होंगे.”
इससे पहले, Thursday को भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व Chief Minister रवि नायक के बेटे रितेश रवि नायक को अपना प्रत्याशी घोषित किया. Wednesday को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. भाजपा ने पोंडा के साथ-साथ नागालैंड की कोरिडांग, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, जबकि त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.
वहीं, पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने केतन भाटीकर को उम्मीदवार बनाया है.
चुनाव आयोग ने Sunday को पोंडा विधानसभा सीट के लिए 9 अप्रैल को उपचुनाव और 4 मई को वोटों की गिनती का ऐलान किया. इसके बाद गोवा की Political पार्टियों ने जीत हासिल करने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
कृषि मंत्री और पूर्व Chief Minister रवि नाइक के निधन के बाद पोंडा विधानसभा सीट खाली होने के कारण यह उपचुनाव हो रहा है. उनका 14 अक्टूबर, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था.
यह उपचुनाव भाजपा के लिए एक अग्निपरीक्षा होगी, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनावों तक पार्टी ने यह सीट कभी नहीं जीती थी. 2022 में ही नाइक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. फिलहाल, यह चुनाव Chief Minister प्रमोद सावंत के लिए प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है.
–
डीसीएच/