हरभजन सिंह के बयान के बाद सियासत गरमाई, भाजपा ने लगाए पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

पठानकोट, 22 मई . भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब Government जनता के साथ धोखा कर रही है. अब यह सच्चाई पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सामने ला दी है.

चंडीगढ़ में भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने से बात करते हुए कहा कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के खिलाफ जिस तरह से आम आदमी पार्टी शब्द का प्रयोग कर रही है, वह सही नहीं है. हरभजन सिंह ने पंजाब Government की सच्चाई सबके सामने ला दी है, इसीलिए वह उनके खिलाफ पंजाब में साजिश भी रच रहे थे.

उन्होंने कहा कि पंजाब Government जनता के हित में काम नहीं कर रही है, उनके नेता और मंत्री केवल भ्रष्टाचार करने में लगे हैं. जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हरभजन सिंह पर टिप्पणी की थी, इसके बाद भी हरभजन सिंह ने संयम रखा था, उससे ही पता चलता है कि हरभजन सिंह कैसे हैं.

पूर्व क्रिकेटर हरभजन ने पिछले दिनों social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, जब सही समय आएगा तो आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा. मैंने आपके किसी भी नेता का अपमान नहीं किया है. मैं अपनी जुबां क्यों खराब करूं? जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, वे पहले अपने ही लोगों से पूछें कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बिकी थी. अगर वे आपको नहीं बताते, तो मैं आपको बताऊंगा कि किसे कितनी रिश्वत मिली और किसकी तरफ से मिली. कैसे किसी को पंजाब को लूटने और ‘लाला’ तक माल पहुंचाने के लिए मंत्री या चौकीदार बनाया गया. पंजाब को लूटा और नोच-खसोट लिया गया है.

भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जनता ही पंजाब Government को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है. जनता पंजाब Government से परेशान हो गई है.

उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को बेहद ईमानदार बताते हैं और देश में भ्रष्टाचार विरोधी योजना लाने की बात करते हैं. उनका भ्रष्ट चेहरा अब बेनकाब हो गया है. कोरोना महामारी के दौरान उसकी आड़ में शराब की डिलीवरी की गई और इसमें भ्रष्टाचार किया गया. जब लुधियाना, मोहाली और खरड़ जैसे शहरों में करोड़ों और अरबों के जमीन घोटाले हुए, तो उन्हें भी ऐसी जांच का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

एसएके/वीसी

Leave a Comment