
Lucknow, 14 जून . Samajwadi Party (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के बारे में social media पर अभद्र और भ्रामक टिप्पणी प्रसारित किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश Government ने सख्त रुख अपनाया है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर Police ने इस मामले में First Information Report दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
BJP MP और पूर्व उप Chief Minister दिनेश शर्मा ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “जिसने भी ऐसी हरकत की है, उसने शालीनता और मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं. परिवार की बहुओं और बेटियों का सम्मान हर परिस्थिति में होना चाहिए और उनके नाम का दुरुपयोग कर गलत जानकारी फैलाना किसी भी तरह से राजनीति का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा से जुड़ा मामला है.”
उन्होंने Chief Minister के निर्देशों का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों को किसी प्रकार की रियायत नहीं मिलनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
वहीं, रामपुर में कारी मौलाना जमील हयात ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के पूर्व Chief Minister रहे हैं और किसी की बेटी के बारे में इस तरह की भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट करना अत्यंत घिनौनी हरकत है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य करने वाले लोग इंसानियत के दायरे से बाहर हैं और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं.
बता दें कि कुछ दिन पहले आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर अपना बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जैसे ही उन्हें अखिलेश यादव की बेटी के बारे में social media पर फैलाई जा रही गलत बातों की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल Police को First Information Report दर्ज करने का निर्देश दिया. सीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी बेटी के सम्मान के खिलाफ की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्होंने सभी Political दलों और उनके समर्थकों से सार्वजनिक संवाद में संयमित भाषा के प्रयोग की अपील भी की.
–
एसएके/डीकेपी