
Lucknow, 21 अप्रैल . पश्चिम बंगाल की चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर Political विवाद गहराता जा रहा है. इस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ गंभीर खिलवाड़ करार दिया है.
अजय राय ने कहा कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसा अमर नारा महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस का था, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं को संगठित कर आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी. वहीं स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय समाज को आत्मविश्वास, आध्यात्मिकता और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा दी. दोनों महापुरुषों का बंगाल से गहरा संबंध रहा है और उनके योगदान अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में Chief Minister द्वारा इस तरह की ऐतिहासिक भूल केवल एक बयान नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली विरासत के साथ गंभीर छेड़छाड़ है.
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लिए चुनाव जीतना सर्वोपरि हो गया है, चाहे इसके लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना ही क्यों न पड़े. यह बेहद चिंताजनक है कि जिस नारे को स्कूली स्तर पर पढ़ाया जाता है, उसी को लेकर प्रदेश के Chief Minister भ्रमित नजर आते हैं. यह केवल एक साधारण गलती नहीं बल्कि उस सोच को दर्शाता है जिसमें अध्ययन और तथ्यों की जगह भाषणबाजी और प्रचार ने ले ली है.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का Political मॉडल ही ‘भ्रम और गलत तथ्यों’ पर आधारित होता जा रहा है, जहां इतिहास के तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है और युवाओं को गुमराह किया जाता है.
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का नेतृत्व ही सामान्य ज्ञान के इस स्तर पर होगा, तब युवाओं पर सवाल उठाना अनुचित है. प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और गंभीरता पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि यही कारण है कि युवाओं का भविष्य बार-बार प्रभावित होता है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि एक Chief Minister का दायित्व केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की छवि को मजबूत करना भी होता है. दूसरे राज्य में जाकर इस तरह की ऐतिहासिक चूक पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा को प्रभावित करती है और राष्ट्रीय स्तर पर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाती है. राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए. कांग्रेस पार्टी हमेशा सत्य, इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ खड़ी रही है और आगे भी इस पर कोई समझौता नहीं करेगी.
–
विकेटी/एसके