एआईएडीएमके में सियासी घमासान: पलानीस्वामी के एक्शन के बाद एसपी वेलुमणि ने दिया जवाब, नेतृत्व शैली पर उठाए सवाल

चेन्नई, 15 मई . तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद एआईएडीएमके में अंतर्कलह जारी है. एडप्पादी के पलानीस्वामी ने बीते दिन एसपी वेलुमणि समेत तीन बागी नेताओं को उनके पद से हटा दिया. इसके बाद एसपी वेलुमणि ने Friday को social media का सराहा लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एआईएडीएमके नेता एसपी वेलुमणि ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह बहुत दुख की बात है कि पार्टी के महासचिव अभी भी असली हालात को समझने में नाकाम रहे हैं.”

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “किसी भी समय किसी ने भी एडप्पादी की चुनाव कैंपेन में की गई कड़ी मेहनत और प्रयास को नकारा या उस पर सवाल नहीं उठाया. हालांकि, गठबंधन और चुनाव से जुड़े कामों के बारे में आपने (एडप्पादी) बिना किसी से सलाह या किसी से इनपुट लिए, बहुत अधिक मनमानी की. आपके छोटे भाइयों के तौर पर हमने आपके निर्देशों को माना और उसी के अनुसार काम किया. फिर भी चुनाव में हार के बाद लीडरशिप पोजीशन पर बैठे व्यक्ति को सबसे संपर्क करना चाहिए था और उनसे बातचीत करनी चाहिए थी.”

एडप्पादी को जवाब देते हुए एसपी वेलुमणि ने लिखा, “आप हमेशा की तरह सिर्फ ‘मैं ही सब कुछ हूं’ वाले स्टैंड से बोलते रहे, एक ऐसा स्टैंड जिसे कोई भी ईमानदार पार्टी कैडर स्वीकार नहीं कर सकता. यही एकमात्र नजरिया है जिसे हम, पार्टी के अधिकतर विधायक, पार्टी के सीनियर पदाधिकारी, जिला पार्टी सेक्रेटरी और कार्यकर्ता के तौर पर अपनी राय के तौर पर जाहिर कर रहे हैं.”

एसपी वेलुमणि ने आगे लिखा, “हम जनता के दिए गए फैसले का सम्मान करते हुए काम कर रहे हैं. हमारा किसी की बेइज्जती करने का बिल्कुल भी इरादा नहीं है, न ही हममें से किसी का पार्टी में फूट डालने का इरादा है. अभी भी अगर आप बुलाते हैं, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं.”

उन्होंने आग्रह करते हुए कहा, “आइए, हम सब मिलकर अपनी हार के कारणों की समीक्षा करें. आइए हम सब मिलकर पार्टी का आगे का रास्ता तय करें. अपने स्टेटमेंट में आपने (एडप्पादी) कहा कि ‘मैं कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं.’ हम आपसे बस एक ही चीज चाहते हैं कि लोगों को लगातार ‘चले जाओ’ कहकर भगाने के बजाय ‘अंदर आओ’ कहकर बुलाएं. सब कुछ बदल जाएगा. पार्टी आगे बढ़ेगी.”

बता दें कि एडप्पादी के पलानीस्वामी एसपी वेलुमणि, सीवी षणमुगम और विजय को उनके पदों से हटाया है. यह कार्रवाई तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके Government के बहुमत परीक्षण के दौरान कथित तौर पर क्रॉस वोटिंग को लेकर की गई थी.

डीसीएच/

Leave a Comment