Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को लेकर महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा

शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को लेकर Maharashtra का सियासी पारा चढ़ा

Mumbai , 22 जून . शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने से Maharashtra का सियासी पारा काफी बढ़ गया है. जिसको लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Maharashtra के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दोपहर तीन बजे हमारी पार्टी में सांसद शामिल होने वाले हैं. सांसदों की ओर से Lok Sabha अध्यक्ष को निवेदन दे दिया गया है.

प्रताप सरनाईक ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सांसदों का स्वागत है. हम संजय राउत को दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी वजह से विधायक पहले ही हमारी पार्टी में आ गए थे, अब आज छह सांसद हमारी पार्टी में आ रहे हैं. भविष्य में बचे तीन सांसद भी इसी तरह से हमारी पार्टी में आ जाएंगे.

भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा कि आज हमारा अधिवेशन है और Maharashtra की जनता की बहुत सारी उम्मीदें हैं. इसी वजह से हम आज आए हुए हैं. संजय राउत के अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह पूरा देश और Maharashtra देख रहा है कि सांसदों और विधायकों लेकर किस प्रकार से गाली गलौच की जाती है. हो सकता है कि इसी वजह से उनकी ओर से ये देखने को मिल रहा है.

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि शिंदे गुट में छह सांसदों के जाने का मैं अभिवादन करता हूं. जिन लोगों को विश्वास है कि ये पार्टी हमें आधार दे सकती है, लोगों के हित के लिए काम कर सकती है. बाकी पार्टियों में उनको यह विश्वास नहीं होता, इसलिए वे अपनी पार्टी छोड़कर महायुति की ओर से झुक रहे हैं. मेरा मानना है कि महायुति में लोगों का विश्वास है.

संजय राउत की ओर से अमित शाह पर लगाए गए आरोप पर प्रवीण दरेकर ने कहा कि उनको हमारे नेता पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. हमारे पंथ प्रधान Narendra Modi हैं और रहेंगे. हमारे शीर्षस्थ नेता अमित शाह हैं. उनके ऊपर लगाए गए आरोप और की गई टिप्पणी का हमें फर्क नहीं पड़ता है. उनके बयान को हम सीरियस नहीं लेते हैं.

–

एसडी/पीएम

Share