
अलाप्पुझा, 21 मार्च . केरल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल और गरमा गया है. Chief Minister पिनाराई विजयन और पूर्व मंत्री जी. सुधाकरन के बीच ‘मिस्ड कॉल’ को लेकर विवाद अब सामने आया है, जिससे Political बयानबाजी तेज हो गई है.
अंबालाप्पुझा सीट से कांग्रेसनीत यूडीएफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व सीपीआई(एम) नेता जी. सुधाकरन ने Chief Minister के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें Chief Minister की ओर से कोई कॉल नहीं आया. उनके फोन में Chief Minister का नंबर ‘सीएम’ नाम से सेव है और इस नाम से कोई कॉल नहीं आई.
सुधाकरन चार बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. जी. सुधाकरन ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले Chief Minister ने अलाप्पुझा दौरे के दौरान उनसे मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन उसके बाद कोई संपर्क नहीं किया गया.
दरअसल, Chief Minister पिनराई विजयन ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सुधाकरन से तीन बार संपर्क करने की कोशिश की थी.
Chief Minister विजयन ने अपनी तरफ से पूरी बात समझाते हुए कहा कि पहली कॉल के दौरान फोन व्यस्त था, जबकि अगली दो कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा, “तीसरी बार के बाद ऐसा लगा कि शायद कॉल को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है.” इसके बाद उन्होंने जिला सचिव नासर से संपर्क कर बातचीत कराने की कोशिश भी की.
इस मामले में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह सुधाकरन की बात पर भरोसा करते हैं. हम भले ही अलग-अलग पक्षों में रहे हों लेकिन हमने हमेशा उनका सम्मान किया है. मैं उनकी बात को ही सही मानूंगा.
Chief Minister विजयन ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में पदों में बदलाव सामान्य प्रक्रिया के तहत होते हैं, जिसमें उम्र जैसी कई बातों का ध्यान रखा जाता है. इसे किसी नेता को हाशिए पर डालने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने जी. सुधाकरन को पार्टी के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताया और कहा कि उन्हें हर स्तर पर उचित सम्मान और सहयोग मिला है.
इस बीच, दोनों नेताओं के अपने-अपने दावों पर कायम रहने से यह विवाद ज्यादा गहरा गया, जिससे चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा हो गई है. जी. सुधाकरन Saturday को अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इसके बाद रोड शो में भी हिस्सा लेंगे.
वहीं, सीपीआई(एम) के भीतर भी असंतोष सामने आ रहा है. पूर्व विधायक ऐया एस पोट्टी और पीके सासी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और वाम उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
कन्नूर जिले में वी. कुंजीकृष्णन (पय्यन्नूर) और टीपी गोविंदन (तलिपरंबा) यूडीएफ के समर्थन से चुनावी मैदान में हैं. वहीं, तीन बार के पूर्व विधायक एस राजेंद्रन अब भाजपा के टिकट पर इडुक्की जिले के देविकुलम से चुनाव लड़ रहे हैं.
–
वीकेयू/पीएम