
Mumbai , 26 अप्रैल . Mumbai में साइबर अपराधियों ने सीएसएमटी रेलवे Police स्टेशन में तैनात एक हवलदार के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खातों से 1.60 लाख रुपए निकाल लिए गए. इस मामले में सीएसएमटी रेलवे Police ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटना उस समय हुई, जब Policeकर्मी ड्यूटी खत्म कर लोकल ट्रेन से घर लौट रहा था और अचानक उनका मोबाइल फोन अपने आप अपडेट होने लगा.
कल्याण पश्चिम के खड़कपाड़ा इलाके में रहने वाले हवलदार जिभाऊ रतन लहिरे (47) वर्तमान में सीएसएमटी रेलवे Police स्टेशन में नियुक्त है. हवलदार ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद सुबह करीब 9:12 बजे वह एक सहकर्मी अधिकारी के साथ सीएसएमटी से टिटवाला लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में बैठे. ट्रेन छूटने से पहले वह मोबाइल पर रील्स देख रहा था तभी अचानक मोबाइल फोन अपने आप अपडेट होने लगा. उन्होंने कोई अपडेट शुरू नहीं किया था, इसलिए उन्हें लगा कि कंपनी का सिस्टम अपडेट होगा, लेकिन कुछ ही देर में फोन पूरी तरह हैंग हो गया. मोबाइल न तो बंद हो रहा था और न ही सामान्य तरीके से चल रहा था. कल्याण स्टेशन पहुंचने के बाद वह एक परिचित मोबाइल शॉप पर गए, जहां कुछ ऐप डिलीट करने के बाद फोन सामान्य हुआ.
घर पहुंचने के बाद उन्हें शक हुआ तो उन्होंने गूगल पे और बैंक खातों का बैलेंस चेक किया. जांच में पता चला कि उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपए पहले उनके दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए और फिर वहां से गोलू मीना नाम के व्यक्ति के खाते में भेज दिए गए. इसके अलावा, उनके एक अन्य बैंक खाते से 65 हजार रुपए भी अर्जन India मानिकवाडे नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए. इस तरह कुल 1 लाख 60 हजार रुपए की ठगी हुई.
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठगों ने मोबाइल फोन को किसी मैलवेयर या रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए कंट्रोल कर लिया था. फोन अपडेट होने जैसा दिखाकर डिवाइस को नियंत्रित किया गया और गूगल पे के जरिए रकम ट्रांसफर कर ली गई.
पीड़ित Policeकर्मी की शिकायत पर संबंधित खाताधारकों अर्जन India मानिकवाडे और गोलू मीना समेत अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. Police अब बैंक खातों, मोबाइल आईपी लॉग, ट्रांजैक्शन डिटेल और डिवाइस डेटा की जांच कर रही है.
–
पीआईएम/वीसी