
Maharashtra, 25 दिसंबर . Maharashtra के नांदेड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है.
यह घटना नांदेड़ के मुदखेड़ तालुका के जलाला गांव की बताई जा रही है. घटना के सामने आने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, लखे परिवार के दो नाबालिग बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किए गए हैं. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों ने चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या की है. हालांकि, Police अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से हुई दुर्घटना. बच्चों की मौत को लेकर Police हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.
वहीं, इसी परिवार के माता-पिता के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए पाए गए हैं. प्रारंभिक तौर पर यह मामला भी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन Police इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या का मामला तो नहीं है.
घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है. Police परिवार की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और हाल की गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि इस दर्दनाक घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके.
नांदेड़ Police अधीक्षक ने बताया कि बरद और मुदखेड़ Police स्टेशन की सीमा में यह घटना हुई है और दोनों ही थानों की टीमें संयुक्त रूप से जांच में लगी हुई हैं.
फिलहाल Police का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ जातीं, तब तक किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस तरह हुई मौत से स्तब्ध हैं.
–
एसएके/एबीएम