कैंसस सिटी में चोरी हुए इंग्लैंड फुटबॉल टीम के उपकरण, जांच में जुटी पुलिस: रिपोर्ट

New Delhi, 13 जून . फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के कुछ ट्रेनिंग उपकरण कैंसस सिटी पहुंचने के दौरान चोरी हो गए हैं. इस मामले की जांच स्थानीय Police कर रही है.

बताया जा रहा है कि इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान फ्लोरिडा स्थित प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप से कैंसस सिटी के स्वोप सॉकर विलेज भेजा जा रहा था. इसी दौरान सामान ले जा रही गाड़ी से कुछ उपकरण गायब हो गए. इंग्लैंड की टीम Saturday को कैंसस सिटी पहुंचने वाली थी और वहां अभ्यास शुरू करने की तैयारी कर रही थी.

स्थानीय Police ने पुष्टि की है कि इस मामले को चोरी के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, Police ने एक बयान में बताया, “हम टीम की एक गाड़ी से उपकरण की संभावित चोरी की जांच कर रहे हैं, जो Friday शाम कैंसस सिटी पहुंची थी और उसमें से कुछ सामान गायब थे. जांच जारी है. आगे की जांच तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.”

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कथित घटना इंग्लैंड के वर्ल्ड कप कैंपेन के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले हुई है, जिसमें थॉमस ट्यूशेल की टीम Wednesday को डलास में ग्रुप-स्टेज मैच में क्रोएशिया से भिड़ेगी. हालांकि, इंग्लैंड फुटबॉल संघ के अधिकारियों को उम्मीद है कि इस घटना का टीम की तैयारियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. टीम के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों के अभ्यास कार्यक्रम में कोई बड़ी रुकावट न आए.

इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेल और उनकी टीम Saturday को कैंसस सिटी पहुंचेगी. ट्रेनिंग का सामान पहले ही भेज दिया गया था ताकि खिलाड़ियों के पहुंचने तक सभी तैयारियां पूरी हो सकें. इंग्लैंड को इस वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इंग्लैंड के पास 2018 विश्व कप सेमीफाइनल में क्रोएशिया से मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा.

एसएम/पीएम

Leave a Comment