
New Delhi, 12 मार्च . दिल्ली Police ने लापता नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया है. लड़की अपने माता-पिता की डांट से आहत होकर घर छोड़कर चली गई थी. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद Police ने कई टीमें गठित की और तलाश में जुट गई थी. बेटी को पाकर परिजन बहुत खुश हुए और Police का आभार जताया.
दिल्ली Police के क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की 25 दिसंबर को प्रशांत विहार थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी. परिजनों की तहरीर पर Police ने मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद Police की टीम ने पीड़िता के माता-पिता और पड़ोसियों सहित विभिन्न व्यक्तियों से प्राप्त सूचनाओं पर काम किया. तकनीकी निगरानी और जानकारी के आधार पर पीड़िता को दिल्ली के आईएसबीटी कश्मीरी गेट से बरामद कर लिया गया.
पीड़िता ने Police को बताया कि वह 9वीं की छात्रा है. पढ़ाई पर ध्यान न देने के कारण उसकी मां ने गुस्से में आकर उसे डांटा था. इस घटना से दुखी होकर पीड़िता घर छोड़कर चित्रकूट (यूपी) में अपनी नानी के घर चली गई. नानी के उसके माता-पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे, इसलिए उन्होंने कोई सूचना परिजनों को नहीं दी थी.
इसी बीच सूचना मिली कि पीड़िता चित्रकूट से बस में सवार होकर दिल्ली लौट रही है. इसके बाद टीम ने उसे दिल्ली के आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर ढूंढ लिया. लापता नाबालिग लड़की को कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली के प्रशांत विहार Police स्टेशन के जांच अधिकारी को सौंप दिया गया है.
इसके पहले 3 मार्च को दिल्ली Police ने 28 वर्षीय एक लापता लड़की को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया था. 29 अक्टूबर 2025 को इस युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी. लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण जांच मुश्किल हो गई थी. ऐसे में दिल्ली Police ने लापता लड़की को ढूंढने में मदद करने वाली किसी भी जानकारी के लिए 20,000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया था. क्राइम ब्रांच की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और जमीनी स्तर पर गहन जांच के आधार पर लड़की को दिल्ली के झारोदा माजरा, बुराड़ी इलाके से बरामद कर लिया था.
–
ओपी/पीएम