
सीवान, 4 मई . बिहार के सीवान जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ Police एक्शन में नजर आ रही है. सीवान में एक चिकित्सक दंपति के जमीन कब्जा करने के आरोप में Police ने Monday को रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की.
हालांकि Police को विधायक ओसामा शहाब नहीं मिले. यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के Police उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई. Police टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित विधायक के पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर पहुंची और तलाशी ली.
छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूमाफियाओं को साफ चेतावनी देते हुए कहा, “वैसे सभी लोगों को हम चेतावनी देते हैं कि किसी भी गरीब या किसी की जमीन कब्जा करने की कोशिश न करें. अन्यथा सीवान Police हर तरीके से तैयार है. सीवान Police कड़ी कार्रवाई करने को तैयार है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.”
उन्होंने बताया कि महादेवा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर दम्पति की जमीन रंगदारी के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया था. उसी मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है. Police ने अच्छे से अनुसंधान किया है. उन्होंने कहा कि Police को इस केस में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर न्यायालय से छापेमारी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई. उन्होने कहा कि फिलहाल आरोपी नहीं मिले हैं. आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी.
उन्होंने कहा कि कोई भी गलत काम नाम करें, रंगदारी छोड़ दें , अन्यथा बड़ी कार्रवाई के साथ Police उनसे निपटेगी. Police की इस चेतावनी के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इस मामले में Police जांच के दौरान विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं.
–
एमएनपी/एएस